मुरैना में रेत माफिया के हाथों मारे गए डिप्टी रेंजर को मिलेगा शहीद का दर्जा, परिजनों को 1 करोड़ रुपये

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद का दर्जा दिए जाने की घोषणा की है। उनके आश्रित परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा देने का ऐलान किया है। वहीं सड़क, चौराहे या भवन का नामकरण शहीद के नाम पर रखने की बात कही है।

cm shivraj will give ranger who killed by sand mafia to martyr status

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्विटर के माध्यम से ये जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मुरैना के डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह को श्रद्धांजलि। कर्तव्यनिष्ठता के चलते प्राण की आहुति देने वाले श्री कुशवाहा को शहीद का दर्जा दिया गया है। पीड़ा की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है। शहीद के आश्रित परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा दी जाएगी। सड़क, चौराहे या भवन का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा। गौरतलब है कि मुरैना के डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह को एनएच-3 पर स्थित वन चैक पोस्ट पर रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल दिया था। घटना के बाद साथी अधिकारी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। रेत माफियाओं के बुलंद हौसलों को लेकर अब विपक्ष सरकार पर तीखें हमले बोल रहा है। विपक्ष द्वारा सरकार पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+