सपत्नीक दतिया पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, पीतांबरा पीठ पर की विशेष पूजा
दतिया में पीतांबरा पीठ पर पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ले की पूजा
दतिया, 28 अगस्त। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को दतिया पहुंचे। यहां पीतांबरा पीठ पर पहुंचकर उन्होंने विशेष पूजा की। इस मौके पर उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं। दतिया में हवाई पट्टी पर गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की। दतिया से पूजा करके वापस लौटते वक्त ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की।
Recommended Video

रविवार को ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रविवार को सबसे पहले ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ ग्वालियर जिले के विकास और प्रगति को लेकर चर्चा की।

ग्वालियर से दतिया के लिए हो गए रवाना
ग्वालियर से सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह सीधे दतिया के लिए रवाना हो गए। दतिया में हवाई पट्टी पर गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की। इसके साथ ही हवाई पट्टी पर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राठखेड़ा और बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान सीधा पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मिलकर विशेष पूजा की। सीएम शिवराज सिंह ने मां पीतांबरा के दर्शन किए और वन खंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया। मंदिर पर मौजूद पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई।

स्वल्पाहार लेने के बाद हो गए ग्वालियर रवाना
सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां पूजा करने के बाद पीतांबरा पीठ से निकल कर सीधा हवाई पट्टी पर पहुंचे और यहां से वे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच गए। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सिंधिया से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications