खाद संकट से सरकार चिंतित, सीएम बोले- किसान को लाइन में न लगना पड़े, मंत्री बोले-पानी की व्यवस्था करें

Madhya Pradesh में किसानों को हो रही खाद की समस्या और कई-कई दिन तक गोदामों व खाद विक्रय केंद्रों पर लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं मिलने की की समस्या प्रदेश के मुखिया तक पहुंच गई। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने यह सीएम शिवराज सिंह चौहान को बताया कि खाद को लेकर सागर सहित प्रदेश में किसान परेशान हैं। सीएम ने कहा है कि खाद की उपलब्धता कराई जा रही है। किसी भी किसान को लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

सीएम को बताई खाद की परेशानी

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीएम हाउस में मुलाकात कर खाद को लेकर परेशान हो रहे किसान और दिन-दिन भर लाइन में लगने के बावजूद खाद न मिलने की समस्या से अवगत कराया। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी किसान खाद के लिए लाइन में नहीं लगेगा। राजपूत ने बताया कि सीएम ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के लिए प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान परेशान न हो। मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो खाद बिक्री के सेंटर बढ़ाई जाए, लेकिन किसानों के लिए हर संभव मदद की जाए। इतना ही नहीं मंत्री राजपूत ने कहा कि खाद के साथ किसानों को यूरिया भी मुहैया कराया जाए। उन्होनें कहा कि सुरखी सहित सागर जिलेभर में किसान परेशान हैं, वे हमारे अन्नदाता हैं, लेकिन चिंता न करें उनके लिए खाद, यूरिया की व्यवस्था करना हमारा दायित्व है।

किसानों के साथ शालीनता से पेश आएं अधिकारी कर्मचारी
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है खाद्य सेंटरों पर अधिकारी-कर्मचारी किसानों के साथ शालीनता का व्यवहार करें किसी भी किसान से कोई भी कर्मचारी अभद्रता का व्यवहार न करें। अन्यथा इसकी शिकायत आने पर संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। खाद सेंटरों पर किसानों के लिए बैठने कुर्सियां तथा पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि दूरदराज से आए किसान पानी के लिए परेशान ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+