व्यापारियों, किसानों को परेशान न करे अधिकारी, किसी को परेशान किया तो इलाज कर दूंगा: CM शिवराज सिंह चौहान
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 के चुनाव प्रचार- प्रसार में इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। दरअसल रतलाम में सीएम शिवराज ने कहा कि चुनावी आचार संहिता और चेकिंग के बहाने व्यापारियों , किसानों को परेशान न करे अधिकारी। किसी को परेशान किया तो इलाज कर दूंगा।
बता दे मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रदेश में आचार संहिता लागू है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में पुलिस और FST की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर रही है। रतलाम में बीते दिनों अलग-अलग कार्रवाइयों में 25 करोड रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण और कैश जप्त हुए थे।

इसे लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि त्यौहार का समय आने वाला है, ऐसे में व्यापारी नगद और सोने-चांदी के आभूषण आदि लाते हैं और ले जाते हैं। व्यापार को कोई आचार संहिता नहीं रोक सकती चेकिंग के नाम पर यदि व्यापारियों को परेशान किया तो मैं ठीक कर दूंगा।
गौरतलब है कि सराफा बाजार व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था मामला सीएम शिवराज तक पहुंचा तो मंच से ही कम ने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली।
कमलनाथ जी को सेठ कहा तो चिढ़ गए
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस धन्य हैं, और सेठ कमलनाथ जी ने तो खूब चमत्कार किए, लेकिन उन्हें सेठ कहा तो वो चिढ़ गये। कहने लगे मुझे उद्योगपति कह रहे हो, अब उद्योगपति न कहू तो क्या उन्हें मजदूर कहूं। कमलनाथ जी खुद ही कहते हैं कि, मैं निजी विमान से घूमता हूं। निजी विमान किसके पास होता है किसान के पास तो नहीं होता है। कमलनाथ कभी किसी के खेत में उतरे नहीं है, किसान का दुख-दर्द कभी देखा नहीं है। एक पांव देश में तो एक पांव विदेश में रहता है, आप सेठ नहीं हो तो क्या हो..?
चौपट कहना मध्यप्रदेश और जनता का अपमान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी का मध्यप्रदेश से लगाव ही नहीं है, उनका नरा मध्यप्रदेश में गढ़ा ही नहीं है, वो मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं। चौपट प्रदेश कहना मध्यप्रदेश का अपमान है। यह मध्यप्रदेश की जनता का अपमान है। कमलनाथ पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा अगर शिवराज से राजनैतिक बैर है तो आप मेरा अपमान करो मुझे गालियां दो, मध्यप्रदेश का अपमान क्यों करते हो ? प्रदेश को चौपट बताना और देश को बदनाम कहना ये प्रदेश और देश का अपमान है। जिसे जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा ये वो धरा है, जहां धन संपदा, वन संपदा, खनिज संपदा, जन संपदा, प्राकृतिक संसाधन, यहां के भोले-भाले लोग रहते हैं, इनको चौपट कहते हो इसके पहले भी कमलनाथ जी ने भारत को बदनाम कहकर देश का अपमान किया है।
कमल खिलाएं, प्रचंड मतों से भाजपा को जिताएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल चुनावी सभा में जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है, भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो जनहित की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण करती है और हर क्षेत्र में विकास के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, और मध्यप्रदेश भी उनके मार्गदर्शन में विकास पथ पर अग्रसर है, विकास की इस गति को बनाएं रखना है। भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। और मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications