CM Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में अब अनाथ बच्चों को भी मिलेगी पेंशन
कोविडकाल में मप्र सरकार ने अनाथ हुए बच्चों के लालन—पालन के लिए योजना के तहत 4 हजार रुपए देने का प्रावधान किया था। इस योजना का विस्तार करते हुए मप्र में सभी अनाथ बच्चों को 4 हजार रुपए प्रति महीने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना (Chief Minister Child Blessing Scheme) : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)ने कहा कि कोविड सक्रमंण के दौरान माता-पिता की मृत्यु होने से अनाथ बच्चों के लिए 5 हजार रुपए पेंशन योजना के दायरे में अब ऐसे अन्य अनाथ बच्चों को भी शामिल किया जाएगा, जिनके माता पिता नहीं है। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव की मांग पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शाहपुर में डिग्री कालेज स्वीकृत करने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोपाल भार्गव की पहल पर गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शनिवार को हुए 2100 गरीब कन्याओं के विवाह को सामाजिक समरसता का महायज्ञ बताया। सीएम चौहान सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित रहस मेला मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 20 वें पुण्य विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।
शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मंत्री भार्गव केवल राजनेता ही नहीं समाज सेवक और विकास पुरुष भी है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहते है। उन्होंने 21000 कन्याओं का विवाह कराकर समाज सेवा का जो इतिहास बनाया वह अनुकरणीय है। आज के पुण्य और विशाल विवाह समारोह में 2100 कन्याओं के हाथ पीले कर उन्होंने 21 हजार कन्याओं के विवाह कराने के अपने महा-संकल्प को पूरा किया है, जिसपर हम सभी को गर्व है। भार्गव ने यह सिद्ध किया कि राजनेता पेशा, नहीं समाज सेवा है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह समारोह को सामाजिक सेवा का महाकुंभ भी बताया, जिसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

हमारा प्रयास कोई माता-पिता बेटियों के विवाह को लेकर परेशान न हों
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी बेटियां सुखी रहें। कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के विवाह को लेकर परेशान नहीं हो। यही सरकार का भी संकल्प भी है। मध्य प्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई और फिर बाद में विवाह के लिए योजना लागू की है। अब महिलाओें के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिससे पात्र सभी महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रुपए प्रतिमाह राशि डाली जाएगी। उन्होंने सभी नव दंपतियों को उनके सुखी, सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी तकलीफ में अकेले गोपाल भार्गव ही नहीं, मामा शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ खड़ा रहेगा।

20 साल पहले छोटे रूप में विवाह सम्मेलन की शुरूआत की थी: गोपाल भार्गव
समारोह में गोपाल भार्गव ने बताया कि बीस साल पहले चौहान और उन्होनें गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न कराने की शुरूआत की थी। पहले गरीबी के कारण लोग बेटियों की शादी के लिए घर, जेवर, गिरवी रख देते थे, मुख्यमंत्री चौहान ने उनके इस दर्द को समझा और मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना शुरू की, जो सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले मैंने छोटे रूप में इसकी शुरूआत की थी, जो अब विशाल स्वरूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक भी बेटी ऐसी नहीं होना चाहिए, जिसके हाथ पैसे के अभाव में पीले नहीं हो पा रहे है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधने वाली बेटियों से कहा कि जब तक गोपाल भार्गव जीवित है, धर्मपिता के रूप में वह आपके काम आएगा।
Recommended Video

ऐसे आयोजन प्रत्येक विधानसभा में होने चाहिए
सांसद वीडी शर्मा ने कन्यादान को भारतीय संस्कृति में सबसे बड़ा दान बताया। उन्होंने कहा कि गोपाल भार्गव ने 21 हजार गरीब कन्याओं का विवाह कराकर पुण्य और यश का कार्य किया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बीसवें विवाह समारोह में सभी धर्मो के बेटे-बेटियों का विवाह हुआ। ऐसे आयोजन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होने चाहिए।
नव युगलों को यह साम्रगी उपहार में मिली
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए इस समारोह में नवदंपतियों और उनके परिवार में उत्साह देखा गया। नव दंपतियों को गृहस्थ जीवन के लिए जो सामग्री भेंट की गई उसमें पलंग, गददा, चादर, तकिया, सिलाई मशीन, टेबल, कुर्सियां, बैग, वस्त्र, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, दीवाल घड़ी, पंखा, रजाई, स्टील टंकी गुंड व कसेड़ी, स्मार्ट टीवी, मंगल सूत्र (स्वर्ण) चांदी आभूषण पायल, बिछड़ी, बेंदी आदि थे।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित यह अतिथि भी पुण्य समारोह में शामिल हुए
गढ़ाकोटा में आयोजित बीसवें पुण्य विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी पहुंचकर वर-वधु को आर्शीवाद दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में समारोह के आयोजक लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वीडी शर्मा, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, विधायक शैलेन्द्र जैन, धर्मेन्द्र सिंह लोधी, अजय टण्डन, पीएल तंतुवाय, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, ललिता यादव, नारायण कबीर पंथी, अभिषेक भार्गव दीपू, पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया, भानु राणा, गौरव सिरोठिया, लता वानखेडे़, संध्या भार्गव, शैलेष केशरवानी सहित जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं स्थानीय निकायों के पदाधिकारी, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications