चंद्रयान-3 की सफलता पर CM शिवराज का बयान, हमने चांद को छू लिया है, इतिहास के पन्नों में ये पल अमर हो गया

चंद्रयान-3 की सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि "चांद पर जय हो" हमारे इसरो (isro) के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन Chandrayaan-3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है।

सीएम शिवराज ने कहा कि अब चंद हमारी मुट्ठी में इसरो की पूरी टीम पर हमें गर्व है। बता दे भारत ने आज इतिहास रच दिया है। दरअसल, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग की है। दुनिया भर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। बुधवार शाम 6:04 पर चंद्रायन-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

CM Shivraj Singh Chouhan praised ISRO on the success of Chandrayaan-3

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज दमोह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह के साथ ऐतिहासिक Chandrayaan-3 की लैंडिंग का कार्यक्रम लाइव देखा। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भारत माता की जय का नारा गूंज उठा।

इसके साथ ही भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका है। भारत के चंद्रायन-3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस मिशन में केवल 600 करोड रुपए का ही खर्चा आया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से वर्चुअल जुड़कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+