एक माह में CM शिवराज ने दी MP को 45 हजार करोड़ की सौगातें, विकास पर्व के दौरान सरकार ने जमकर खोला खजाना

MP News: विकास पर्व के दौरान एक माह के अंतराल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को 45 हजार करोड़ रुपए की सौगातें दी है। लोकार्पण और शिलान्यास के जरिए मुख्यमंत्री ने छोटे-बड़े सभी शहरों में पहुंचकर नल-जल योजनाएं, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन, सड़क निर्माण, स्टेडियम निर्माण सौगातें दी।

इसके अलावा सीएम राइज स्कूल, सीसी रोड निर्माण, पेयजल आवर्धन योजनाएं, सिंचाई योजनाएं, महाविद्यालय और विद्यालय के नवीन भवनों का निर्माण और उनमें सीटों की संख्या बढ़ाने जैसी विकास की अनेक सौगातें दी है। विकास पर्व के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने हैं। उन्होंने 12 अगस्त को सागर में संत रविदास के स्मारक एवं मंदिर के शिलान्यास में 1580 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।

CM Shivraj Singh Chouhan gave gifts of 45 thousand crores to MP in one month in development festival

ऐसे चला विकास की रफ्तार बढ़ने का सिलसिला

विधानसभा चुनाव के 3 महीने पहले विकास पर्व के माध्यम से विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने का सिलसिला जो चला तो अब तक चलता ही रहा सीहोर के बुधनी में 714.51 करोड़ से बनने वाले 500 बिस्तर क्षमता के मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन विकास पर्व का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो पहली बार किसी तहसील मुख्यालय में तैयार हो रहा है। सिवनी जिले में 28 7.48 लाख के विकास की सौगात दी गई।

वही देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में 1294 करोड़ रुपए की हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन और हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने और हरण गांव को तहसील बनाने की घोषणा हुई। मंदसौर जिले के पिपल्या मंडी में किसान सम्मेलन में 1337 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ धुंधडका टप्पा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की गई।

इन जिलों को भी मिली सौगातें

आगर मालवा में 1200 करोड रुपए की लागत की कुंडालिया पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली के प्रथम चरण के कार्य का लोकार्पण हुआ इसके अलावा 1306 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन हुआ। छतरपुर जिले के 9 गांव में 431.57 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात आई दी गई। साथ ही नौगांव में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर आईटी और इलेक्ट्रिकल ब्रांच खोलने और सासाकी अस्पताल को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा की गई। टीकमगढ़ जिले में 138 करोड़ के काम का फायदा लोगों को मिलेगा।

नीमच जिले में 3500 करोड़ लागत की नीमच-जावद सिंचाई परियोजना भी प्रारंभ की जाएगी। मानसा में 12:45 करोड़ 42 लख रुपए के कार्यों का भूमि पूजन और 36.76 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। अनूपपुर में 5600 करोड़ रुपए की लागत की 660 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास हुआ। यहीं 6.94 करोड रुपए की लागत से जैतहरि के पास सोन नदी पर निर्मित हना स्टोरेज वेयर का लोकार्पण हुआ। रीवा में 161.35 करोड़ और भिंड जिले की तहसील लहार में 569 करोड़ से अधिक लागत के कुल 367 विकास कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण हुआ।

रक्षाबंधन पर भी मिलेंगी सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राखी के त्यौहार के पहले महिलाओं को कुछ नई सौगातें भी दे सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कमी किए जाने और लाडली बहना को मिलने वाली ₹1000 की राशि में वृद्धि की सौगातें शामिल हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+