मध्य प्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
Shivraj Singh Chauhan Paid Tribute Sardar Vallabhbhai Patel on His Birth Anniversary: आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। देशभर में उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बीजेपी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास स्थित सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि अखंड भारत के सूत्रधार, महान स्वतंत्रता सेनानी, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके ओजस्वी विचार सदैव मां भारती की सेवा एवं उत्थान के लिए हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।
बता दें कि सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें भारतीय गणराज्य का संस्थापक भी कहा जाता है। इनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने 562 रियासतों का भारत संघ में विलय कराया था। जिसकी वजह से वो भारत के 'लौह पुरुष' कहलाते हैं। उनका निधन 1950 में हुआ था।
यह भी पढ़ें- पहले देश, अब मध्य प्रदेश का अपमान कर रहे कमलनाथ, सेठ को सेठ न कहें, तो क्या कहें: CM शिवराज सिंह चौहान












Click it and Unblock the Notifications