MP News: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बोले सीएम शिवराज, 29 सीटों पर 'कमल' खिलाना है
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम पद को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम दौड़ में सबसे आगे है। इसी बीच शिवराज सिंह एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को छिंदवाड़ा में शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि आज से मध्यप्रदेश में मिशन 29 की शुरुआत कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा- एक और संकल्प। "संकल्प 29 कमल के फूलों की माला का" मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस प्रचंड जीत के बाद एक और संकल्प अभी बाकी है। हमारा संकल्प अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर 'कमल' खिलाना है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं, इसके साथ ही चौहान ने यह भी कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। इसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज से हम मध्यप्रदेश में मिशन 29 की शुरुआत कर रहे हैं। मिशन 29 का अर्थ है कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि लोग कहते थे कि यह कभी नहीं हो सकता है, लेकिन 'मोदी जी हैं, तो मुमकिन है।' कश्मीर से धारा 370 हटाई जा चुकी है,वहां अब पत्थर नहीं बरसते, सारे काम पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications