बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया नमन
MP News: बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब के चरणों में प्रणाम और उनके सपनों के भारत का निर्माण पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकारें कर रही हैं।

ज्ञात हो कि आज बुधवार को डॉ भीमराव अंबेडकरकी पुण्यतिथि है। वह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। अंबेडकर जी ने दलित जाति के लिए काफी काम किया। वह समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। इस नेता ने दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को जागरूक किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। भीमराव अंबेडकर की मृत्यु 06 दिसम्बर 1956 को हुई थी, इसलिए बुधवार उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications