CM Shivraj ने भरवाए फॉर्म, 11.19 लाख किसानों को मिलेगा ऋण ब्याज माफी योजना का लाभ
MP में किसान ऋण पर ब्याज माफी योजना का शुभारंभ सागर से किया गया। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सागर के केरबना में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से जानकारी लेकर फॉर्म भरकर योजना शुरू की है।

Recommended Video
राज्य सरकार द्वारा ब्याज भरने से जिले के 51 हजार 910 किसान भाई-बहन डिफाल्ट से मुक्त होंगे। समिति से डिफाल्ट मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी सभी को दिया जाएगा। किसान शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर योजना के लिए पात्र हो जाएंगे। जिन किसानों को समिति से खाद प्राप्त नहीं हो रहा था, उनको अब विशेष सुविधा के तहत खाद समिति से प्राप्त होगा। जानकारी अनुसार साल 2018 में ऋण माफी की उम्मीद में बहुत से किसान डिफाल्टर और सोसाइटी से खाद बीज लेने से वंचित हो गए थे। ऐसे किसानों की परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके ब्याज की राशि अब सरकार द्वारा भरी जाएगी, जिससे वे डिफाल्ट से मुक्त हो सकगें।
समितियों के ऐसे किसान जो 2 लाख तक के डिफॉल्टर उनका ब्याज माफ
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंको से संबंद्ध प्राथमिक कृषि साख समितियां के ऐसे कृषक जिन पर 31 मार्च 2023 की स्थिति में कुल बकाया ऋण (मूल एवं ब्याज को मिलाकर) 2 लाख रुपए तक है और वे डिफाल्टर है। उनका ब्याज माफ किया जाएगा। माफ किए गए ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी। 2 लाख रुपए तक के फसल ऋण में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण जो अल्प कालीन ऋण मध्यकालीन ऋण में परिवर्तत हुआ है, उसको शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications