महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR, CM शिवराज बोले,'देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं'
भोपाल, 06 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि मेरे लिए मां काली मीट खानेवाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। साथ ही मोइत्रा ने यह भी कहा था कि सारे संघी आप झूठ बोलकर बेहतर हिंदू नहीं बन सकते हैं। अगर आपको देखना है तो यहां तारापीठ आकर देखें कि क्या भोग चढ़ता है। मोइत्रा के इस बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं, मोइत्रा के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आपत्ति जताई है।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में विवादास्पद बयान को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में IPC की धारा 295A के तहत केस दर्ज किया गया है।
पार्टी ने बयान से किया किनारा
सांसद महुआ मोइत्रा के इस बयान से तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। वहीं, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मोइत्रा के बयान की अलोचना की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रामचंद्र की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में फरियादी रामचंद्र भगवानदास की शिकायत पर दर्ज हुई है। भगवानदास रामचंद्र काली मां के भक्त हैं उन्होंने पूरे मामले में पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था, जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानें कौन हैं महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल सांसद हैं। 2019 में वो पहली बार भाजपा के कल्याण चौबे को शिकस्त देकर संसद पहुंची हैं। सांसद रहने से पहले मोइत्रा विधायक रह चुकी हैं। वहीं, तृणमूल में आने से पहले कांग्रेस में थीं। कोलकाता में पैदा हुईं महुआ की पढ़ाई अमेरिका से हुई है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन की एक बैंकिंग कंपनी में जॉब भी की थी।
लेकिन 2009 में उन्होंने जॉब छोड़ दी थी और अब पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। 47 साल की महुआ मोइत्रा तलाकशुदा हैं। उन्होंने डेनमार्क के एक फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications