'6 महीने से अलग रह रहे हैं Mouni Roy-Suraj Nambiar', विक्की लालवानी का बड़ा खुलासा, कब होगा तलाक?
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: इस समय फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार सुर्खियों में छाए हुए हैं। कपल के तलाक की खबर के बीच, अब कहा जा रहा है कि ये कपल पिछले 6 महीने से अलग रह रहा है। हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दावा किया कि भले ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है लेकिन एक्ट्रेस इसे शुरू करने के लिए वकीलों से मिल रही हैं।
पत्रकार विक्की लालवानी ने खोले कई राज
पत्रकार विक्की लालवानी के अनुसार मौनी रॉय जल्द ही अपने अलग रह रहे पति सूरज नांबियार के साथ काउंसलिंग सेशन भी कर सकती हैं। विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मौनी और सूरज के बिगड़ते रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

'सूरज नांबियार-मौनी रॉय 6 महीने से अलग रह रहे हैं'
-विक्की लालवानी ने लिखा है- दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ मौनी रॉय की लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज खत्म हो गई है। चाहत गायब हो गई है, जुनून खत्म हो गया है और झगड़े बढ़ गए हैं। किसी चमत्कार के अलावा, वो दोनों वापस साथ नहीं आ रहे हैं। ये कपल पिछले 6 महीनों से बिल्कुल भी साथ नहीं रह रहा है।
-विक्की लालवानी ने आगे लिखा- हाल ही में, मैंने सुना है कि मौनी रॉय भी अपना घर बदल रही हैं। अगर हम सब ध्यान से सोचें तो मौनी अक्टूबर 2025 से सभी सोशल फंक्शन में अकेले ही जा रही थीं। मौनी ने अपने ब्रेकअप को मीडिया की नजरों से कैसे बचाया, क्या इससे उन्हें कुछ फायदा हो सकता है, ये सब बाद की बातें हैं।
कपल की मैरिज काउंसिलिंग शुरू हो सकती है
-विक्की लालवानी ने बताया कि उन्हें पता चला है कि मौनी रॉय फिलहाल कुछ वकीलों से बात कर रही हैं। अगर चीजें तेजी से आगे बढ़ती हैं, तो उनका और पति सूरज नांबियार का एक काउंसलिंग सेशन भी होगा। पत्रकार के अनुसार अभी तक मौनी और सूरज में से किसी ने भी तलाक के लिए अप्लाई नहीं किया है।
-मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें इस हफ्ते की शुरुआत में तब सुर्खियों में आईं, जब मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं। बाद में एबीपी न्यूज के 'सास बहू और साजिश' ने दावा किया कि मौनी और सूरज पहले ही अलग हो चुके हैं और साथ नहीं रह रहे हैं।
मौनी रॉय ने लोगों से की प्राइवेसी की अपील
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सूरज नांबियार ने फेम पाने के लिए मौनी रॉय को 'धोखा' दिया था और अपने रिश्ते के दौरान उनके पैसे का इस्तेमाल भी किया। वहीं गत 13 मई 2026 (बुधवार) को मौनी रॉय ने अपनी इंस्टा स्टोरी सेक्शन में सभी लोगों से 'झूठी बातें' न फैलाने की अपील की है।
-हालांकि मौनी रॉय ने ये कंफर्म नहीं किया कि वह और सूरज अलग होने जा रहे हैं या नहीं लेकिन उन्होंने लोगों से प्राइवेसी मांगी है। उन्होंने लिखा है- सभी मीडिया हाउस से विनम्र निवेदन है कि झूठी बातें न छापें और हमें स्पेस और प्राइवेसी दें, प्लीज। दूसरी तरफ सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है और अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।













Click it and Unblock the Notifications