MP News: भोपाल-इंदौर में सितंबर तक मेट्रो चलाने को लेकर CM शिवराज ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात

CM शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं को लेकर रेल मंत्री से चर्चा की।

 CM शिवराज ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात

MP CM News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं को लेकर रेल मंत्री से चर्चा की। सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो चल सके इसके लिए विशेषज्ञों की जरूरत होगी। हम चाहते हैं कि सितंबर में इसकी शुरुआत हो।

मुख्यमंत्री शिवराज ने केन्द्रीय रेल मंत्री से इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया। साथ ही इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार की ओर से समुचित कार्यवाही का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इन दोनों लिंक परियोजनाओं के पूर्ण होने से इंदौर, पीथमपुर और धार क्षेत्र के और अधिक औद्योगिकीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने वर्षों पुरानी इंदौर-बुधनी रेल परियोजना की मांग को जल्द पूरा करवाने का भी अनुरोध किया।

सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार का इस वर्ष सितम्बर माह से पहले इंदौर और भोपाल शहरों में मैट्रो चलाने का लक्ष्य है। इसके लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस संबंध में विशेषज्ञ मानव शक्ति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मध्य प्रदेश में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 24 अप्रैल से होगी शुरू

बता दे मध्य प्रदेश में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 24 अप्रैल से पटरी पर दौड़ने लग जाएगी। धानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को रीवा में वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एमपी की दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस को रीवा से इंदौर के बीच लाने का निर्णय किया गया है। इसकी जानकारी इंदौर से बीजेपी के सांसद शंकर लालवानी ने दी है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार किया व्यक्त

सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर-रीवा के बीच इस महत्वपूर्ण ट्रेन से यात्रियों को सुविधा होगी। साथ ही दोनों शहरों के बीच काफी ज्यादा ट्रैफिक है इससे अन्य ट्रेनों पर भी दबाव कम होगा। बता दे सांसद लालवानी ने इंदौर से रीवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी। जिसके बाद रेल मंत्री ने इस पर विचार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+