CM Shivraj Singh: गंगा-जमना हिजाब-धर्मांतरण मामले में चीफ सेक्रेटरी-DGP को जांच के निर्देश
मप्र में हाईप्रोफाइल बन चुके दमोह गंगा-जमना स्कूल में हिजाब-धर्मांतरण मामले मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की एंट्री हो गई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव को जांच और कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan)ने दमोह के गंगा-जमना विद्यालय के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने दमोह जिले गंगा-जमना विद्यालय के संबंध में प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश। बता दें कि गंगा-जमना स्कूल नियम कायदों से बाहर जाकर काम कर रही है। स्कूल के अलावा तेंदूपत्ता से लेकर रेत खनन तक दर्जनों काम फैलाए हैं।
मप्र के दमोह में विवादों से घिरे दमोह के विद्यालय संचालकों के बारे में और भी गंभीर शिकायतें मिली हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को दमोह के गंगा-जमना विद्यालय के बारे में प्राप्त शिकायतों के सिलसिले में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में सीएम को जो रिपोर्ट व जानकारी मिली थी उसमें स्कूल प्रबंधन व कमेटी अपने नियम कायदों से स्कूल संचालन ही नहीं, दूसरी गंभीर शिकायतें भी हैं। इसमें स्कूल चलाना सिर्फ एक काम, कई कारोबार फैलाए हैं, इनमें जमीनों पर कब्जे, धर्म कांटा, दुकानें, तेंदूपत्ता और कपड़े के कारखाने का फैला हुआ कारोबार शामिल हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Damoh: गंगा-जमना स्कूल को हिजाब विवाद में मान्यता निरस्त करने नोटिस
गंगा जमना यूएई और सउदी अरब तक कारोबार फैलाए है
दमोह की गंगा जमना स्कूल केवल शिक्षा माफिया व धर्मांतरण जैसे कामों में तो लिप्त नजर आ रही है, हिंदू बच्चों को मुस्लिम तालीम, कुरात पढ़ाना, अयातें याद करवाना, छात्राओं को हिजाब पहनाने जैसे काम ही नहीं करती। इसके अलावा जो कारोबार फैले हैं उसमें बीड़ी कंपनी गंगा जमना, बीड़ी कम्पनी 352, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर तेंदूपत्ता का काम, कपड़े कारखाने भोपाल में, हार्डवेयर का कार्य रेत खनन, करीब 1800 एकड़ इलाके में भू-माफिया के रूप में सक्रिय, लगभग 300 एकड़ जमीन सिटी के आसपास पाई गई, पेट्रोल पंप, वृहद स्तर पर जिहादी भू-माफियाओं के लिए फंडिंग डोनेशन और गंगा-जमना दालमिल जिस दाल की सप्लाई सऊदी अरब यूएई में होती है। इनका गंगा-जमना धर्मकांटा भी है और शहर के मुख्य वायपास में सैकड़ों एकड़ जमीन में दुकान भी है। यही नहीं दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, बैंगलोर और हैदराबाद शहरों में कई फ्लैट ऑफिस और मकान होने की जानकारी मिली है। कई जिहादी तत्वों ने लव जिहाद में फंडिंग करते हुए उनको अजमेर और अन्य जगहों पर शिफ्ट करने का कार्य भी किया है। आरोपियों पर केंद्रीय एक्साइज की भारी मात्रा में चोरी की भी शंका है। इन सब बिन्दुओं पर जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications