चंद्रयान-3: CM Shivraj ने दमोह में हजारों लोगों संग देखी लैंडर विक्रम की चांद पर लैंडिंग
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम की चांद की धरती पर लैंड के ऐतिहासिक को दमोह में हजारों लोगों के साथ बैठकर देखा। चंद्रयान के चांद पर लैंड करते हुए सीएम ने ताली बजाकर मप्र और देशवासियों को बधाई दी।

देश-दुनिया के लिए बुधवार की शाम बेहद खास थी। दमोह के लिए भी चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम की चांद पर लैंडिंग प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीयराज्य मंत्री प्रहलाद पटेल सहित तमाम नेताओं, जनप्रतिनिधियों व हजारों लोगों ने एक साथ लाइव देखा। दरअसल सीएम यहां जनदर्शन व जल-सिंचाई परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए आए थे। मंच पर चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी, मंच पर बहुत बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।
Recommended Video
CM ने दमोह में ही PM के संबोधन को सुना
चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की शाम 6 बजकर चार मिनट पर जैसे ही चांद की सतह पर लैडिंग हुई वैसे ही दमोह के लाड़ली बहना सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लाईव देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को भी सुना। उन्होंने अपने भाषण को बीच में रोकते हुए चंद्रयान की लैडिंग को जहां स्क्रीन के माध्यम से स्वयं एवं आमसभा में मौजूद सभी लोगों से आव्हान करते हुए उन्हें भी दिखाया और बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में भारत ने इतिहास रखा है। उन्होंने लैडिंग पर प्रधानमंत्री एवं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और इस उपलिब्ध पर प्रदेश वासियों के लिये शुभकामनायें दी।












Click it and Unblock the Notifications