बुधनी में चुनाव में अंगूठी देने वाली प्रेम बाई के घर मिलने पहुंचे सीएम शिवराज और साधना सिंह चौहान
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान को अंगूठी भेंट करने वाली प्रेम बाई से उनके घर जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने मुलाकात की।
फूल वाली बहन के घर अचानक से परिवार पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेम बाई से आशीर्वाद लिया और उनके परिवार जनों से मुलाकात की। दौरान सीएम शिवराज ने प्रेमबाई का हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दे पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सलकनपुर गए थे, जहां प्रेम बाई ने एक अंगूठी मुख्यमंत्री को भेंट कर की थी।

इस अंगूठी को सीएम शिवराज ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान पहन रखी थी। अंगूठी भेंट करने के दो दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने चुनावी सभा के दौरान जब उन्हें मंच पर बुलाया तो प्रेमबाई मुख्यमंत्री के हृदय से लग गई थी सीएम शिवराज ने भाई बहन के प्यार को सबसे अनमोल बताते हुए कहा कि जब मेरी बहन मेरे हृदय से लगी तो स्वर्ग का सुख भी इसके सामने कहीं नहीं मिलता।
बचत करके खरीदी थी अंगूठी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिक सिंह चौहान ने बताया था कि यह अंगूठी प्रेमबाई ने अपनी फूलों की दुकान में से बचत करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए खरीदी थी। इसलिए यह अंगूठी अनमोल हो जाती है। यही कारण है कि सीएम शिवराज ने अंगूठी को अनमोल उपहार समझ कर अपने पास रखा हुआ है। कार्तिक ने कहा कि प्रेमबाई मेरे पापा की बहन है तो मेरी बुआ हुई। इसलिए बुआ से भी मेरा नाता और गहरा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications