मध्यप्रदेश सीएम बोले- पीएम मोदी की नई शिक्षा नीति के जरिए ज्ञान, विज्ञान और सनातन संस्कृति को भी जानेंगे
मध्य प्रदेश की राजधानी श्री रामोत्सव कार्यक्रम का सोमवार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिरकत की।सीएम डॉ मोहन यादव ने इस कार्यक्र में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब नई शिक्षा नीति के माध्यम से हम ज्ञान, विज्ञान, सनातन संस्कृति को साथ जानेंगे।

कार्यक्रम में सीएम ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन में हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा श्रीराम के जीवन से प्राप्त अमूल्य शिक्षाएं सर्वदा मानवता का कल्याण करती रहेंगी।
सीएम ने कहा अगर वर्तमान समय में कोई आदर्श व्यक्तित्व की बात करता है तो वो केवल भगवान श्री राम और रामराज्य की बात करता है। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम जी का पूरा जीवन दुनिया भर के अनुकरणीय है । भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है।












Click it and Unblock the Notifications