जेल से सरकार नहीं, गैंग चलाती हैं', केजरीवाल के इस्तीफा न देने पर CM मोहन यादव का ये बयान सुना आपने?
CM Mohan Yadav: आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ईडी के हाथों गिरफ्तारी होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता राष्ट्रव्यापी स्तर पर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अरविंद केजरीवाल से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा है।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार चलाने के लिए जनता के बीच में जाना पड़ता है। जेल से कोई सरकार नहीं चलती है। जेल से तो गैंगस्टर और डॉन अपनी गैंग चलाते हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि वे कभी भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ें नहीं होंगे। लेकिन अब उनके दो-दो मंत्री जेल में बंद हुए। आज तक उनको पार्टी से बाहर नहीं किया और उनसे उनका संबंध कभी नहीं टूटा और अब तो खुद भी बंद हो गए।
मुख्यमंत्री होकर बड़ी-बड़ी बात करते थे। अब जेल में बंद हैं। इतने पद के लोभी तो दिखे नहीं जितने आज है की सीएम होकर जेल में बंद हैं। दुर्भाग्य की बात है ऐसे लोगों के लिए समाज में जागृति की जरूरत है। इनके पीछे कांग्रेस के लोग खड़े हैं। चोर-चोर मौसेरे भाई हैं, यही अब इनके कार्यकलापों से जाहिर हो रहा है।
लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहां आज देश जिस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह दुनिया देख रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की गारंटी और मोदी है तो मुमकिन है कि बात भी कही। वही अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जेल से सरकार चलाने की फैसले पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आपने चौकीदार किसको बताया था। चौकीदार को लेकर क्या-क्या कहा था।
लेकिन चौकीदार बताया है तो अब जेल जाना होगा। क्योंकि चौकीदार चोर नहीं चौकीदार साहूकार है। सरकार तो जनता के बीच जाकर चलाई जाती है। जेल से तो गैंगस्टर और डाॅन अपनी गैंग चलाते हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहते थे, मैं कभी सुरक्षा नहीं लूंगा। सबसे ज्यादा सुरक्षा इन्होंने ही ली। मैं कभी सरकारी मकान नहीं लूंगा कहने वाले केजरीवाल ने ही सबसे बड़ा बंगला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications