Chhindwara News: CM मोहन यादव वीडी शर्मा ने बनाई अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव जीतने की रणनीति

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित छिंदवाड़ा जिले के नेताओं ने मिलकर अमरवाड़ा उपचुनाव को जीतने के लिए रणनीति बनाई। भोपाल में बनी में रणनीति के तहत प्रदेश सरकार के एक मंत्री को विधानसभा का प्रभार दिया जाएगा।

वही मुख्यमंत्री यहां पर 8 से 10 सवाल करेंगे सीट का भाजपा बड़े अंतर से जीतने का प्रयास कर रही है। इस सीट को लेकर भोपाल में यह दूसरी बैठक थी बैठक में तय किया गया कि भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह 18 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन जमा करवाने के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जाएंगे।

CM Mohan Yadav VD Sharma made strategy to win Amarwada assembly by-election

अमरवाड़ा पर नामांकन रैली होगी और इसके बाद मुख्यमंत्री की यहां पर उपचुनाव में पहली सभा होगी। बैठक में यह भी तय किया गया है कि मुख्यमंत्री यहां के सभी सात मंडलों में जाएंगे और सभा करेंगे। वहीं मंत्री संपित्या उईके को विधानसभा का प्रभारी बनाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा भी यहां पर सभाएं करेंगे और कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। संगठन महामंत्री हितानंद भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए यहां पर जाएंगे इस बैठक में खासतौर से मोनिका भट्टी को भी भोपाल बुलाया गया था। मोनिका शाह भट्टी विधानसभा का पिछला चुनाव इसी सीट से भाजपा की टिकट पर लड़ी थी बैठक में सांसद विवेक साहू बंटी, पूर्व विधायक कमलेश शाह उत्तम ठाकुर भी मौजूद थे। बैठक में तय हुआ कि मोनिका शाह भट्टी उत्तर ठाकुर अमरवाड़ा और कमलेश शाह को हर्रई क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा गया है।

उधर कांग्रेस अब तक तय नहीं कर पाई उम्मीदवार

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, वहीं कांग्रेस अमरवाड़ा से उम्मीदवार की खोज में जुटी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पसंद और नापसंद को देखते हुए ही कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार उतारेगी। उधर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं कांग्रेस के सामने चुनौती यह भी है कि अमरवाड़ा से अब किसे टिकट दे जो कमलेश शाह पर भारी पड़े। कमलेश्वर लगातार तीन बार से कांग्रेस के टिकट पर जीते आ रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था इसलिए उपचुनाव हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+