कांग्रेस ने आपातकाल में BJP नेताओं को जेल में डाला था और अब कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है- CM मोहन यादव

Lok sabha chunav 2024: सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने हमेशा से देश को पहले नंबर पर रखा। उन्होंने देश की खातिर अपना पूरा जीवन लगा दिया। खुद के पास अपना कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने देशवासियों के लिए सब कुछ किया। हर वर्ग, हर क्षेत्र का विकास किया। एक तरफ प्रधानमंत्री ने देश को नंबर एक पर रखा तो वहीं कांग्रेस ने हमेशा से सिर्फ एक परिवार को ही नंबर एक पर रखा।

इनकी पांच-पांच पीढ़ियां प्रधानमंत्री बनती रहीं, लेकिन इन्होंने कभी भी देश की चिंता नहीं की। सिर्फ अपने परिवार की चिंता ही इन्हें रहती है। इस बार भी परिवार की चिंता की खातिर जनता को बरगलाकर वोट लेना चाहते हैं। सोनिया गांधी रायबरेली में कह रही हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को वहां की जनता को सुपुर्द कर दिया है, लेकिन सेवा और सुपुर्द करने में बड़ा अंतर होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी देश की सेवा कर रहे हैं।

CM Mohan Yadav targets Congress regarding Lok Sabha elections in New Delhi

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में रामलीला मैदान, दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में कालकाजी विधानसभा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

दिल्ली दिलवालों की है, लेकिन ये झूठे लोगों के हाथों में है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली वैसे तो दिलवालों की है, लेकिन यह झूठेलों के हाथों में है। आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल तो झूठ के विश्व रिकार्ड बना रहे हैं। जब दिल्ली वालों ने उन्हें सत्ता सौंपी थी तो उनको झूठ बोला था। ऑटो में बैठकर आफिस गए, बंगला नहीं लिया, लेकिन यह सब झूठ अब सामने आ चुका है। किस तरह से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। किस तरह से उन्होंने कुर्सी की खातिर अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल होकर दिल्लीवासियों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने अन्ना हजारे को भी ठगा है। यह दिल्ली है, जो अब कभी भी अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी। अरविंद केजरीवाल ने झूठ के दम पर जो बुनियाद खड़ी की है, वह जल्द ही ढहने वाली है।

CM Mohan Yadav targets Congress regarding Lok Sabha elections in New Delhi

प्रधानमंत्री ने विरोधियों को आइना दिखाया, तो अपशब्द कह रहे हैं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने करके दिखाया है कि किस तरह से देश का विकास होता है, कैसे देश का मान-सम्मान बढ़ा है। अब ये सारे घमंडिया गठबंधन के लोग उन्हें जी भरकर अपशब्द कह रहे हैं। देश की आजादी के बाद राजा, महाराजाओं ने भी अपनी-अपनी सत्ता छोड़ दी। वे भी चाहते थे कि जनता का शासन, जनता द्वारा ही चले, लेकिन एक परिवार ने उस समय भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ा।

CM Mohan Yadav targets Congress regarding Lok Sabha elections in New Delhi

सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा चली तो उन्हें नहीं बनने दिया। जवाहरलाल नेहरू बन गए और तब से लेकर अब तक नहीं पांच पीढ़ियां प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर भाजपा एवं जनसंघ के नेताओं को जेल में डाला। स्व. अटलबिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी सहित सैकड़ों नेताओं को जेल में डाल दिया। अब ये कह रहे हैं कि देश का संविधान खतरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+