MP News: हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान, 'शिव-मोहन' की जोड़ी का जनता से वादा

मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले। पूरे देश में अभी तक 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिलवाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश में पुराने सर्वे के अनुसार 16 लाख हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हैं, मध्य प्रदेश को 8.5 लाख नए आवास मिले हैं, इससे हमारा यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

इसके बाद पुनः सर्वे कराया जाएगा, कोई भी गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान का संकल्प पूरा होगा।

Vidisha

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन लक्ष्य का आवंटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कराया और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने क्षेत्र के लिए 177 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा एक ही ध्येय है विकास, विकास और विकास तथा हम इसकी प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले 4 वर्षों में प्रदेश के बजट को दोगुना कर दिया जाएगा और हर क्षेत्र का विकास होगा। हर गरीब को पक्का मकान सहित सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश में गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए विशेष मिशन चलाए जा रहे हैं। सभी का कल्याण हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि, प्रदेश में दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल तथा अन्य सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई के रकबे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2003 में जो 7 लाख हेक्टेयर ही था, अब बढ़कर 48 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। हर एक खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन बिल्कुल न बेचें, कुछ समय पश्चात हम कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि, आगामी समय में विदिशा क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर को मिलाकर वृहत राजधानी परियोजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा तथा विदिशा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एकीकृत कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में रिकार्ड समय में बने ग्रामीण आवास- केंद्रीय मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और प्रधानमंत्री जन मन आवास रिकॉर्ड समय में बनाए गए, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत पहली सड़क भी मध्य प्रदेश में बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आज मध्य प्रदेश को 8 लाख 21 हजार190 आवास दिए जा रहे हैं, आगामी अप्रैल मई में इतने ही आवास प्रदेश को और दिए जाएंगे। उन्होंने आवासों की स्वीकृति से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा।

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि, जो गरीब आवास लेने से छूट गए हैं उनके लिए पुनः सर्वे कराया जा रहा है। अब स्व सर्वेक्षण की सुविधा भी सरकार दे रही है। उन्होंने बताया कि अब पात्रता की शर्तों में छूट दी गई है, जिसके अनुसार दो पहिया वाहन वाले, 15000 तक की वार्षिक आय वाले और ढाई एकड़ तक सिंचित तथा 5 एकड़ तक असिंचित भूमि वाले हितग्राही भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चैथे चरण में 2011 की जनसंख्या के अनुसार 500 की आबादी वाले तथा 250 की जनजातीय आबादी वाले गांव भी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को ग्रीन हाउस, पोली हाउस, कृषि यंत्र, ड्रिप इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत 384 करोड़ रुपए पूर्व में प्रदेश को दिए गए थे अब 435 करोड रुपए और दिए जाएंगे। लखपति दीदी बनाने के लिए एनआरएलएम योजना के अंतर्गत प्रदेश को 312 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि दी गई है।

ये भी पढ़े- MP News: सरकारी योजनाओं के लिए मिल रहा लोन, कैसे कर सकते हैं आवेदन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+