MP News: सरकारी योजनाओं के लिए मिल रहा लोन, कैसे कर सकते हैं आवेदन, जानिए
मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के सीईओ आकाश सिंह के मार्गदर्शन में 06 जनवरी को स्वामी विवेकानंद सभाग्रह खरगोन मे जिला अग्रणी बैंक द्वारा समस्त शासकीय योजनाओं के लिये बैंकर्स के साथ ऋण वितरण शिविर आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय योजनाओं में प्रात्र हितग्रहियों से बैंकर्स का सीधा संवाद स्थापित कर हितग्रहियों द्वारा बैंकों में छोटे-बडे़ व्यवसाय के लिए ऋण के जो प्रकरण लगाये गये थे। उनमें बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष संतोषी संतोष पंवार उपस्थित थी। इस शिविर में ऋण वितरण संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले की प्रमुख बैंकों जैसे म.प्र. ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बेंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीबी बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, यूको बैंक, यूनियन बैंक केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभाग जैसे मत्स्य पालन, एनआरएलएम, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, अन्त्यावसाीय विभाग के प्रतिनिधि के साथ अग्रणी बैंक प्रबंधक सुमेरसिंह सौलंकी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री गोविंद मण्डलोई, जिला प्रबंधक एमएफ किरण कठाने, उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विभागों द्वारा बैंकों से ऋण वितरण किया गया।
शिविर में एनआरएलएम द्वारा 61 बैंक लिंकेज ऋण के प्रकरणों में 01 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपये एवं 37 मुद्रा ऋण के प्रकरणों में 37 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि अंतर्गत 10 स्ट्रीट वेंडर को 03 लाख 70 हजार रुपये, उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई के 03 प्रकरणों में 10 लाख 50 हजार रुपये, कृषि विभाग द्वारा 01 किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण में 40 लाख रुपये एवं प्रधानमंत्री जनसमर्थ के 01 प्रकरण में 01 लाख 50 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया है। इस प्रकार कुल 113 प्रकरणों में 02 करोड़ 36 लाख 95 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया।
ये भी पढ़े- Indore में नगर निगम करवाएगी 450 करोड़ के काम, किस कॉलोनी में क्या होगा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications