MP News: बेटे की शादी छोड़ जनता की सेवा में जुटे CM मोहन यादव, सादगी ने जीता दिल
प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव जनसेवा के लिए किस कदर समर्पित हैं, इसका एक और उदाहरण सामने आया है, जहां पुष्कर में सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव का शादी समारोह आयोजित हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सीएम मोहन यादव सत्ता और संगठन के साथ जनसेवा के लिए अपना समर्पण दिखा रहे हैं, जहां वे अलग-अलग जिलों का दौरा करने के साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हैं, और जनहित में करोड़ो की सौगात दे रहे हैं.
वहीं सारे कामकाज निपटाने के बाद सीएम मोहन यादव शुक्रवार की शाम शादी समारोह में पहुंचेंगे, और बेटे व बहु को आशीर्वाद देंगे.

सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी का आयोजन राजस्थान के पुष्कर में हो रहा है, जहां पूरा परिवार शादी की खुशी मना रहे हैं, लेकिन खुद सीएम मोहन यादव सत्ता और संगठन के साथ-साथ जनता के कामकाज निपटाते हुए अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, और लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूती देने के साथ ही जनहित के लिए करोड़ो की सौगात दे रहे हैं. वहीं अपने सारे कामकाज निपटाने के बाद सीएम मोहन यादव शुक्रवार की शाम शादी समारोह में पहुंचेंगे और बेटे व बहू को आशीर्वाद देंगे.
इधर, सीएम मोहन यादव के समर्पण की प्रदेशभर में जमकर सराहना हो रही है, जहां सत्ता और संगठन के दिग्गज नेता भी सीएम मोहन यादव का समर्पण देख हैरान हैं. वहीं राजस्थान के पुष्कर में आयोजित सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव के विवाह समारोह में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी शाही तामझाम के साथ ना होकर बेहद सामान्य तरीके से आयोजित की रही है, जो सियासत में दूसरे नेताओं के लिए बेहतर उदाहरण है.
ये भी पढ़े- MP News: मोहन सरकार ने लाड़ली बहना को दिया होली गिफ्ट, 1 मार्च को खाते में आएगी किश्त












Click it and Unblock the Notifications