MP News: मोहन सरकार ने लाड़ली बहना को दिया होली गिफ्ट, 1 मार्च को खाते में आएगी किश्त
MP की लाड़ली बहनों के लिए मोहन सरकार सौगात लेकर आई है, जहां हर माह की 10 तारीख को आने वाली लाड़ली बहना योजना की किश्त अबकी बार 1 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पहुंच जाएगी. इसकी घोषणा खुद सीएम मोहन यादव ने बालाघाट से की है।
सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को यह सौगात होली और महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए दी है, जहां मार्च महीने में आ रहे इन दोनों त्योहारों के चलते सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को योजना की राशि 1 मार्च की तारिख को देने का फैसला किया है।

CM यादव ने कही ये बात
सीएम मोहन यादव ने बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, हमारे पास धन की कोई कमी नहीं, सभी योजनाएं चलती रहेंगी, कोई योजना बंद नहीं होगी. बहनों, मार्च में शिवरात्रि और होली भी है, इसलिए इस बार 10 तारीख को नहीं, बल्कि 1 मार्च को ही लाड़ली बहना योजना की राशि आपके खाते में आएगी. सीएम ने कहा की, अपने अप्रतिम साहस से प्रदेश व देश को गौरवान्वित करने वाली इस क्षेत्र की बेटी रानी दुर्गावती जी और रानी अवंतीबाई लोधी जी सहित सभी महापुरुषों को सम्मान देते हुए उन्हें विकास कार्यों से जोड़कर उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने का प्रयास, हमारी सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट में जनजातीय समाज की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा के रंग में रंगे नजर आए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण होने के साथ ही देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि, आज मैं मुख्य सेवक के रूप में बालाघाट जिले को विकास की सौगात देने आया हूं, इस क्षेत्र में आयुर्वेद की दृष्टि से अपार संभावनाएं हैं, इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने मंडला, बालाघाट जैसे वन संपदा से भरपूर जिलों में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की पहल की है.
ये भी पढ़े- MP News: बुरहानपुर में अनूठा 'केला उत्सव', बेहद खास वैरायटी जीतेगी दिल












Click it and Unblock the Notifications