MP News: मध्यप्रदेश के खेत उगलेंगे सोना, कमाल करेगी मोहन सरकार की योजना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुये कहा है कि, हम सबको उनके बताये हुये रास्तों पर चलते हुये देश व प्रदेश तरक्की को प्राथमिकता पर रखना चाहिये।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश-राजस्थान में चम्बल, काली सिंध, पार्वती जैसी नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया है, इन नदियों के जुड़ने से मध्यप्रदेश के हर खेत को पानी मिलेगा और उन खेतों से अन्न के रूप में सोना निकलेगा।

Indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, देश के लिये भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेरणा स्त्रोत रहे है। वह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण मुरैना की जनता के साथ करते हुये मुझे काफी प्रशन्नता हो रही है। इस प्रतिमा के समीप से जो व्यक्ति गुजरेगा, वह स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शो से प्रेरणा लेते हुये अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेगा।

अटल जी द्वारा किये गये कार्यो को देश कभी नहीं भूल सकता, उन्होंने जो सपना देखा था, उस सपने को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर एक गांव को पक्की सड़को से जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुये हर खेत को पानी मिले, इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूर्ण करने के लिये नदियों को जोड़ने का कार्य मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की सरकार के साथ मिलकर प्रारंभ कर दिया है। इस योजना पर लगभग 70 हजार करोड़ रूपये का व्यय होगा।

उन्होंने कहा कि, जैव विविधता को दृष्टिगत रखते हुये एवं उनके संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिये प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्योपुर जिले के पालपुर-कूनों में चीते छोड़े गये थे। इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुये राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य में घड़ियाल शावको को प्राकृतिक आवास में छोड़ने का कार्य सम्पन्न किया जायेगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुये कहा है कि, हम सबको उनके बताये हुये रास्तों पर चलते हुये देश व प्रदेश तरक्की को प्राथमिकता पर रखना चाहिये।

ये भी पढ़े- MP News: किसानों ने CM को लिखा खत, मांगे पूरी करो, वरना इस दिन से होगा आंदोलन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+