MP News: किसानों ने CM को लिखा खत, मांगे पूरी करो, वरना इस दिन से होगा आंदोलन
मध्य प्रदेश के इंदौर में किसानों ने अलग-अलग मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है, जहां किसानों ने अधिग्रहित की जा रही जमीनों पर गाइडलाइन के हिसाब से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, जहां उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

पत्र में लिखी ये बात
भारतीय किसान संघ ने CM मोहन यादव को जो पत्र लिखा है, उसमें लिखा गया है कि, भारतीय किसान संघ, विकास विरोधी नहीं है। परन्तु खेती किसानी का विनाश करने वाले विकास का समर्थन भी नही करता है। अतः सरकार से यह बात स्पष्ट कहना चाहता है कि, इंदौर में आउटर रिंग रोड के लिये किसानों की सहमति के बिना ज्यांइट सर्वे प्रारंभ किया गया है, उसे रोका जाए। विगत 12 वर्षों से गाइड लाईन नही बडाई गई अतः प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत के हिसाब से गाइडलाईन बडाई जाए। नई गादइडलाईन अनुसार उसका 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
यह प्रमुख मांगे हैं
इसी के साथ लिखा गया है कि, प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों को भंग किया जाए। यह अपने गठन के उद्देश्य से भटक कर भू माफिया की तरह काम कर रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सात सुत्रीय गाइडलाईन का पालन वर्तमान राजपत्र में नही किये जाने से इसे निरस्त किया जाये। किसानों की आपत्ति का निराकरण कर संबंधित दर्ज प्रकरण में पारित निर्णय की प्रति किसानों को प्रदान की जाये। जनहित आवश्यकता बिहीन अनियत्रित भूमि अधिग्रहण को नियंत्रित किया जाकर जितनी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है उतनी ही भूमि उस पटवारी हल्के में दिया जाये।
पत्र में लिखी ये बातें
पत्र में लिखा गया है कि, भूमि ग्रहण की प्रक्रिया अधिनियम 2013 के मूल स्वरूप अनुसार की जाये। उपरोक्त न्यायोचित बिन्दुओं पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेती है तो भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत प्रत्येक तहसील स्तर पर उग्र आंदोलन बाध्य होगा।
ये भी पढ़े- MP News: किसान दें ध्यान, इन जगहों से ना खरीदें उर्वरक, बीज और कीटनाशक सामान












Click it and Unblock the Notifications