MP News: PM नरेंद्र मोदी से मिले CM मोहन यादव, विकास योजनाओं से लेकर कालगणना तक रखे प्रस्ताव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और सांस्कृतिक पहलों की विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में विभिन्न भूमि-पूजन, लोकार्पण और विशेष आयोजनों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया, जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

CM Mohan Yadav met PM Narendra Modi presented proposals ranging from development plans to chronology

जल गंगा संवर्धन अभियान बना राष्ट्रीय उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री को जल संरक्षण के लिए प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस अभियान की प्रेरणा गुजरात सरकार से मिली और मध्यप्रदेश ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए देशभर में शीर्ष चार राज्यों में स्थान प्राप्त किया है। खंडवा जिला भूगर्भ-जल भंडारण में देश में पहले स्थान पर रहा।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार कर अभियान को राष्ट्रीय पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त किया।

कृषि पर फोकस: 2 लाख किसानों का सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 से 14 अक्टूबर को सीहोर जिले में 2 लाख से अधिक किसानों का वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि आधारित उद्योगों, खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों और नवाचारों को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस महाकाय आयोजन का उद्घाटन करने का आग्रह किया।

धार में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क: औद्योगिक छलांग

डॉ यादव ने प्रधानमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की मदद से धार जिले में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे जनजातीय अंचल में रोजगार और औद्योगिक अवसरों की बहार आएगी। उन्होंने पार्क के भूमि-पूजन समारोह और औद्योगिक खंड आवंटन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया।

भोपाल मेट्रो और स्टैंडर्ड टाइम पर सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल मेट्रो परियोजना अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी, जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कालगणना और भारतीय स्टैंडर्ड टाइम को उज्जैन से पुनर्स्थापित करने की ऐतिहासिक पहल के तहत उज्जैन के निकट एक नई वेधशाला की जानकारी दी और जनवरी में आयोजित होने वाले वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति का आमंत्रण भी दिया।

नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में 10 से अधिक नक्सलियों का सफाया किया गया है, जिन पर कुल मिलाकर 1.62 करोड़ रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक प्रदेश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा, जैसा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है।

कर्मचारियों को पदोन्नति और युवाओं को नई भर्ती की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले 9 वर्षों से रुकी पदोन्नतियों का समाधान निकाला है। इससे 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा और 2 लाख से अधिक पदों पर नई भर्तियों का रास्ता खुलेगा। यह कदम प्रदेश के युवाओं और कर्मचारियों दोनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

विक्रमादित्य के नाम पर अंतरराष्ट्रीय अलंकरण की योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य की गाथा को देशभर में मंचित किया जा चुका है। अब उनके नाम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलंकरण स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है।

"सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प के साथ आगे बढ़ता एमपी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार केंद्र के मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। इस आत्मीय भेंट में एक ओर जहां प्रशासनिक तालमेल की गहराई झलकी, वहीं राज्य के विकास की गति को और सशक्त बनाने के इरादे भी स्पष्ट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+