MP News: किसानों को गोपालन के साथ मिलेगा रोजगार, कमाल की योजना लाई मोहन सरकार
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल जिले के बरखेड़ा सोमा ग्राम की देवमहाराज गौशाला में आयोजित गौ पुष्टि शिवशिक्त महायज्ञ एवं श्रीमत भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान मंत्री डॉ. शाह की पत्नी भावना शाह उनके साथ कार्यक्रम सम्मिलित हुई। इस अवसर उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी डॉ. डीएस चौहान, आयोजन समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि, गुरु हमें भक्ति के साथ उन्नति के मार्ग पर ले जाता है। जीवन में गुरु का बहुत महत्व होता है। हमारे साधु-संतों एवं कथावाचक हमें जीवन में अच्छे काम करने और प्रभु के बताएं मार्गों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साधु-संतों द्वारा बताया गया है कि भगवान से बड़ा भक्त का मान होता है। भगवान की पूजा पाठ करेंगे उनका ध्यान करेंगे तो निश्चित ही भगवान भक्त के लिए आएंगे। उन्होंने कथावाचक साध्वी अखेलश्वरी दीदी मां को प्रणाम करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में कष्ट जरूर आते हैं, लेकिन साधु-संतों के दिखाए मार्गों और उनके सानिध्य से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए हमें उनका सानिध्य हमेशा लेना चाहिए और उनके बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार गो संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश का पालन के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम अनुदान राशि भी दे रही है।
कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गोपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गौशाला पंजीकृत गौशाला है। इस गोशाला का संचालन 07 गांवों डेहरिया साहू, झिकड़ाखेड़ा, बरखेड़ा सोमा, बवाल्या, कुलावड़, सेमली-रायसेन, सादीपुरा और गोपी गुराड़िया द्वारा किया जा रहा है। इन सभी गांवों को हृदय बधाईयां देता हूं। यह गोपालन के इस कार्य में तल्लीनता से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा आप गौपालन करेंगे तो दूध तो मिलेगा ही साथ ही आपको रोजगार भी मिलेगा और आपकी आय भी होगी। सरकार ने गोपालन के लिए कई योजनाएं बनाई है। मप्र सरकार द्वारा कृषि और गोपालन के लिए किसान हितैषी कई योजनाएं बनाई हैं।
उन्होंने कहा कि, मैं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ मेरे लिस सौभाग्य की बात है। इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति से ही इस प्रकार के धार्मिक आयोजन संभव है। मातृशक्ति अगर किसी भी धार्मिक आयोजन में दान पुण्य का काम करें तो उन्हें प्रोत्साहित करके और सहयोग प्रदान करें। दान पुण्य का फल आपको जरूर मिलेगा और दान पुण्य करने से आपकी परेशानियों का भी निराकरण होगा।
कार्यक्रम में मंत्री द्वय ने भागवत पुराण का पूजन किया तथा यज्ञशाला का पूजन कर परिक्रमा की। उन्होंने गौशाला में गौमाता की पूजा की तथा पशुआहार भी खिलाया। मंत्री द्वय ने देवनारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर देवास जिले के विकास की कामना की है।
ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, इस तारीख तक किसान कर सकते हैं पंजीयन












Click it and Unblock the Notifications