MP: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे का क्या होगा?, CM मोहन यादव ने बताया

मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट पर है। वहीं अब इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से सुनवाई की गई है।

CM मोहन यादव ने बताया कि, यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन संबंधी माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार ही हमने कचरे को भोपाल से पीथमपुर भेजा है, माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए ही आगे का कार्य होगा; जनता किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे, यही आग्रह है।

Bhopal

CM मोहन यादव ने कही ये बात

CM मोहन यादव ने कहा कि, जो हमने कहा था, वही बात हमने हाई कोर्ट के सामने रखी है। हमने कहा कि, हाई कोर्ट के निर्देश के आधार पर हमने अपना यूनियन कार्बाइड के संबंध में कचरा शिफ्ट किया था, वहां की जन भावना को बाकी सारे पक्षों को अपनी बात कहने का मौका कोर्ट में मिलना चाहिए, माननीय उच्च न्यायालय ने इसको माना है, और 6 हफ्तों का समय देते हुए बाकी सभी पक्षों को सुनते हुए फिर वह आगे अपना निर्णय देने वाले हैं। मैं माननीय उच्च न्यायालय का धन्यवाद अदा करना चाहूंगा। सरकार की मंशा को समझते हुए उन्होंने यह मौका दिया।

कुछ ऐसा है मामला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट पर है। वहीं अब इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से सुनवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- समर्थकों की भीड़ देख रुक गया काफिला, CM ने देखते ही दिया खास रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+