Indore: समर्थकों की भीड़ देख रुक गया काफिला, CM ने देखते ही दिया खास रिएक्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री CM डॉ. मोहन यादव रविवार शाम इंदौर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। CM डॉ. मोहन यादव ने ड्रोन ट्रेंनिंग सेंटर के शुभारंभ के साथ-साथ कला संकुल का अवलोकन किया है। इस दौरान CM मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।

CM डॉ. मोहन यादव के स्वागत के दौरान उस वक्त बेहद खास तस्वीर देखने मिली, जब बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ताओं ने CM डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत करने के लिए उनके काफिले को रुकवा लिया। इस बीच MIC मेंबर जीतू यादव ने CM डॉ. मोहन यादव को एक पत्र देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

Indore

बड़ी संख्या में CM डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत करने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रुकवा लिया, और CM मोहन यादव के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की है। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर CM डॉ. मोहन यादव कार के गेट पर ही खड़े हो गए, और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख CM डॉ. मोहन यादव गदगद नजर आ रहे थे। इस दौरान MIC मेंबर जीतू यादव और BJP नेता रोहित चौधरी ने CM डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते हुए उन्हें एक पत्र सौंपा है।

कला संकुल का किया अवलोकन

इंदौर में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मई माह में एक बड़ी सौगात मिलेगी। इंदौर में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र का गौरव कला संकुल मई माह में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन इस कला संकुल का अवलोकन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह संकुल एमजी रोड पर मराठी स्कूल की जमीन पर इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। कला संकुल परिसर के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इस संकुल की लागत 55 करोड़ रुपये से अधिक है। अवलोकन के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- 'नाम लिखो तो पैन अटकता है...', CM मोहन यादव ने बदला मौलाना गांव का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+