MP News: मंत्रियों को जल्द मिलेंगे जिलों के प्रभार, किसके हिस्से में क्या आएगा, जानिए

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार अपने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार सौंप देगी, जिसे लेकर तैयारियां भी तेज हो चली है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का प्रभारी मंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें सियासी गलियारों में चलती नजर आ रही है।

सियासत के जानकार अबकी बार डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा में से किसी एक नेता को इंदौर के प्रभारी मंत्री के तौर पर देख रहे हैं। बहरहाल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बाद आखिर कौन इंदौर का प्रभारी मंत्री बनता है, और इंदौर के विकास की कमान अपने हाथों में थामता है। ये वक्त बताएगा।

Bhopal

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही अपने मंत्रियों को जिलों का प्रभार देगी, जहां कद्दावर मंत्रियों को मोहन सरकार बड़े जिलों का प्रभार दे सकती है। संभवत: इसी के आधार पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा में से किसी एक को इंदौर जिले की कमान मिल सकती है, तो वहीं एक को भोपाल जिले का प्रभार मिल सकता है। इसी के साथ कैलाश विजयवर्गीय को जबलपुर या भोपाल का प्रभार मिल सकता हैं। ठीक वैसे ही तुलसी सिलावट को ग्वालियर या गुना जैसे जिले की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मोहन सरकार बनने के बाद से अब तक मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं मिला है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि, जल्द मोहन सरकार अपने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप देगी। वहीं इसे लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले शिवराज सरकार के वक्त मंत्रियों के पास अलग-अलग जिलों के प्रभार थे, तो वहीं मोहन सरकार जल्द मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार सौंपेगी। इसके साथ ही निगम-मंडल में नियुक्तियों का सिलसिला भी जल्द शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़े- 'हमको ज्ञान मत दो...', अधिकारियों पर बरसे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, इस गलती पर फटकार लगाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+