CM मोहन यादव ने अफसरों के दिए निर्देश, संकल्प पत्र के लिए मिशन मोड में करें काम
MP News: एमपी के सीएम डॉ़. मोहन यादव ने कहा है संकल्प पत्र-2023 की सभी बिंदुओं को अमली जामा पहनाया जाना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम लोगों की जिंदगी को खुशहाल बनाना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार में सुशासन केवल शब्द न रहे बल्कि हमें इसे साकार करना है।उन्होंने अफसरों से सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं को तय सीमा के अंदर मिशन मोड में पूरने के लिए कहा है।

शुक्रवार मंत्रालय में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और विभिन्न निगम मंडलों के महाप्रबंधकों के साथ बैठक की और नवगठित सरकार के संकल्प पत्र के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सीएम ने इस बैठक में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और अनेक निगम मंडलों के महाप्रबंधकों को त्वरित, पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन व्यवस्था बनाने का निर्देश जारी किये है। सीएम यादव कहा कि संकल्प पत्र की सभी घोषणाओं को भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुशासन आवश्यक है।
यह भी पढ़ें PM मोदी के नेतृत्व में लोगों की जिन्दगी बदलना ही BJP सरकार का लक्ष्य: CM मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications