PM मोदी के नेतृत्व में लोगों की जिन्दगी बदलना ही BJP सरकार का लक्ष्य: CM मोहन यादव
MP News: एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नवगठित सरकार के संकल्प पत्र के क्रियान्वयन के संबंध में जरूरी बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास जताया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा मकसद है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा सहित सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और विभिन्न निगम मंडलों के महाप्रबंधक मौजूद थे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में किया जाए। शासन के लिए सुशासन सर्वोपरि है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्यों को सुशासन के बल पर ही प्राप्त किया जा सकता है। त्वरित, पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन व्यवस्था प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। सुशासन मात्र शब्द न रहे, हमें इसे चरितार्थ करके दिखाना है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संकल्प पत्र के दस प्रमुख भाग हैं। इनमे सशक्त नारी, समृद्ध किसान, जनजातीय कल्याण, उत्तम शिक्षा एवं सक्ष्म युवा, सबका साथ-सबका विकास, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, स्वस्थ प्रदेश, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था तथा सांस्कृतिक धरोहर और विकसित पर्यटन शामिल हैं। यह संकल्प पत्र ही सरकार का अगले पांच साल का विजन डाक्यूमेंट है। सभी विभाग, उनसे संबंधित विषयों के क्रियान्वयन में फ़ौरन कार्रवाई आरंभ करें।
यह भी पढ़ें MP Police News: ASI से लेकर SI और TI स्तर के प्रमोशन 15 दिन में होंगे, सीएम मोहन यादव के निर्देश












Click it and Unblock the Notifications