MP News: महेश्वर में मोहन कैबिनेट, करोड़ों को मिली सौगात, क्या रहा खास, जानिए
मध्यप्रदेश के खरगोन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खरगोन जिले के मंडलेश्वर का दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए अनेक सौग़ातें ले कर आया। यहाँ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ना केवल महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया वरन् विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का नाम माता अहिल्या बाई के नाम पर करने की घोषणा की है।

उन्होंने विभिन्न विकास कार्याें हेतु 1042.24 करोड़ रूपए की लागत के कुल 27 कार्याें का लोकार्पण/शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी। उन्होंने कहा किसानों, महिलाओं, बेरोज़गारों को रोज़गार दिलाने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि, प्रदेश में लगभग 02 लाख अस्थायी पंप धारक किसानों को 03 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप खरीदने में सरकार सहायता प्रदान करेगी। इसमें किसानों को केवल 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। इसी प्रकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना तैयार की गई है।
इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सहित हर क्षेत्र में समर्थ बनाया जाएगा। उन्होंने शराब बंदी के लिए नीतिगत निर्णय का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि राज्य धीरे-धीरे शराबबंदी की तरफ बढ़े इस क्रम में निर्णय किया गया है। पहले चरण में 17 धार्मिक नगर हैं, जहां शराब दुकानें बंद की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार ने इन दिनों रिजनल समिट के माध्यम से उद्योगों के स्थापना की दिशा में बड़ा काम किया है। इससे रोजगार की चाहत रखने वाले युवाओं को लगभग तीन लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।
लोकार्पण/शिलान्यास
शिलान्यास के 7 कार्याे की लागत 994.72 करोड़ रूपए एवं लोकार्पण के 20 कार्याे की लागत राशि 47.52 करोड़ रूपए शामिल है। मुख्यमंत्री डॉं. यादव ने महेश्वर जानापाव माईक्रों उद्वहन सिंचाई परियोजना लागत 982.59 करोड़ रूपये का शिलान्यास किया। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास कसरावद लागत 4.04 करोड़ रूपए, अनुसूचित जनजाति यूनियर बालक छात्रावास कालधा लागत 4.04 करोड़ रूपए, कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर 1750 मीटर एप्रोच रोड कार्य की लागत 3.06 करोड़ रूपए, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खरगोन 280 मीटर एप्रोच रोड लागत 0.47 करोड़ रूपए, रिटनिंगलवाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 7 राज्य वित्त आयोग कार्य लागत 0.27 करोड़ रूपए एवं वाटर बॉडी परियोजना इंटेकवेल के पास नर्मदा तट का सुदृढ़ीकरण एवं पुनरूद्धार-अमृत 2.0 कार्य लागत 0.25 करोड़ रूपये के कार्याे का शिलान्यास किया गया।
इसी प्रकार लोकार्पण कार्याें में भीकनगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन की लागत 6.40 करोड़ रूपए, बड़वाह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन लागत 1.31 करोड़ रूपए, मोहनपुरा में नवीन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लागत 5.71 करोड़ रूपए, नागझिरी में आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास का निर्माण लागत 4.08 करोड़ रूपए, बरूड़ में आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास का निर्माण लागत 4.02 करोड़ रूपए, खरगोन जिले के मातापुरा में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भवन में 06 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य लागत 2.72 करोड़ रूपए, डोगरगांव में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भवन में 06 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य लागत 2.70 करोड़ रूपए, ऊन में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भवन में 06 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य लागत 2.63 करोड़ रूपए, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय झिरन्या अंतर्गत ऑडिटोरियम भवन कार्य लागत 2.00 करोड़ रूपए, खरगोन के शासकीय पीजी महाविद्यालय में 06 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3.87 करोड़ रूपए, भीकनगांव में शासकीय महाविद्यालय में 06 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3.87 करोड़ रूपए, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के कार्यालय का नवीन भवन लागत 1.25 करोड़ रूपए, म्हारो मण्डलेश्वर वॉल सेल्फी प्वाईन्ट विशेष निधि लागत 0.26 करोड़ रूपए, ऑफिस बिल्डिंग एक्स्टेंशन कार्य वार्ड क्रमांक 01 मुख्यमंत्री शहरी अधोहसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण कार्य लागत 0.24 करोड़ रूपए, पार्क निर्माण/ग्रीन स्पेस परियोजना-अमृत 2.0 कार्य लागत 0.14 करोड़ रूपए, भवानी माताजी के मंदिर से बीएसएनएल ऑफिसर तक सीसी रोड कार्य लागत 2.99 करोड़ रूपए, आश्रय स्थल कालीदास मैदान कार्य लागत 0.57 करोड़ रूपए, वार्ड क्रमांक 2, 14 एवं 09 में बीटी एवं सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 0.82 करोड़ रूपए, वार्ड र्कमांक 10, 12, 14, 1, 5, 2 में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 0.94 करोड़ रूपए तथा महेश्वर में सामुदायिक सुविधाओं का विकास कार्य की लागत 1.00 करोड़ रूपए का लोकार्पण
किया गया।
सिंचाई के लिए पहुंचेगा नर्मदा का पानी
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 982 करोड़ 59 लाख रुपये की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पिथमपुर एवं इंदौर जिले की मऊ तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा। इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम को खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री एवं खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण विधायक राजकुमार मेव ने दिया।
ये भी पढ़े- MP News: महेश्वर में मोहन कैबिनेट, मां नर्मदा और देवी अहिल्या का हुआ पूजन, CM ने दिया संदेश












Click it and Unblock the Notifications