MP News: युवाओं के लिए पूर्व CM कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- ईमानदारी से नौकरियों में भर्ती का देता हूं वचन

MP News: कमलनाथ ने कहा कि इंदौर में लोग पूछते थे कि छिंदवाड़ा कहां है, यह तब की बात है जब कोई छिंदवाड़ा को अच्छे से जानता नहीं था। मैं पहली बार चुनाव लड़ा था और सांसद बना था तब हमने धीमे-धीमे छिंदवाड़ा की पहचान प्रदेश में बनाई। यह मेरा लक्ष्य था, जिसे एक सोच के साथ हमने पूरा किया। आज सबको पता है कि छिंदवाड़ा कहां है। इंदौर में यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ और साथ ही इस बात का दुख भी हुआ कि आप जो युवा हमारे सामने बैठे हैं उनका ही भविष्य अंधेरे में रहेगा, तो वह मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्माण कैसे करेंगे?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज इंदौर में आयोजित बेरोजगार महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि आज में आपको ईमानदारी से नौकरियों में भर्ती का वचन देता हूं। मैं तो कहता हूं जिस सरकार की प्राथमिकता में नौजवान ना हो उसे बेदखल कर सत्ता से बाहर कर देना चाहिए।

CM Kamal Naths big statement for youth, said- I promise to recruit honestly for jobs

अपने संबोधन में आगे बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज के नौजवान और 20 साल पहले के नौजवान में बहुत अंतर है। आज के नौजवान की अपनी सोच है, अपना दृष्टिकोण है। आज का नौजवान पूरी तरीके से सोशल मीडिया से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि 40 साल से चुनाव लड़ रहा हूं और जीत रहा हूं। आज कितना अंतर आ गया है लोगों की सोच में उनके दृष्टिकोण में उनके नजरिए में, विशेषकर राजनीति में। उन्होंने कहा कि आप यहाँ आए हैं, आपको कोई कमीशन अथवा ठेका नहीं मिल रहा। आपको अपने भविष्य की चिंता है।

कमलनाथ ने कहा कि रोजगार दो तरीके के होते हैं, एक सरकारी और एक प्राइवेट। प्रायवेट रोजगार निवेश से आता है और निवेश विश्वास से आता है। उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश पर विश्वास नहीं है, इसलिए आज प्रदेश में कोई निवेश नहीं आता है। शिवराज जी यहां इंदौर में आकर नाटक करते हैं, इन्वेस्टर समिट की बात करते हैं, कहते हैं कि 33 लाख करोड़ की राशि आयेगी, मैं कहता हूं अगर आप नौजवानों के हित की बात करते हैं, तो नौजवानों के लिए रिक्त पद जो है केवल उनको ही भर दीजिए।

CM Kamal Naths big statement for youth, said- I promise to recruit honestly for jobs

कमलनाथ ने कहा कि मैंने उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश करने को कहा तो उन्होंने मुझसे कहा कि मध्यप्रदेश में तो केवल भ्रष्टाचार है। पहले दलाली से ही भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है हम तीन साल से जमीन मांग रहे हैं, हमको सरकार ज़मीन ही उपलब्ध नहीं कराती है तो हम कैसे उद्योग लगाए? उन्होंने कहा कि 15 महीने की हमारी सरकार में मेरा प्रयास था कि मध्य प्रदेश की एक नई पहचान बनाएं, मैंने कोई इंवेस्टर समिट नहीं किया, देश के बड़े से बड़े उद्योगपतियों के साथ बस एक सम्मेलन किया।

कमलनाथ ने कहा कि उद्योग लगता है तो लोगों को रोजगार मिलता ही है लेकिन आर्थिक गतिविधि भी बढ़ती है। छोटे दुकानदारों, रेहड़ी, पटरी वालों की गिनती जीडीपी में नहीं होती, लेकिन उनसे हमारी आर्थिक गतिविधि जरूर बढ़ती है। हमें इन बुनियादी बातों को समझना होगा। जब तक हमारी सोच में बदलाव नहीं होगा, एक विजन नहीं होगा तब तक कुछ नहीं हो सकता। मध्यप्रदेश का भविष्य टेलीविजन नहीं, विजन से बनेगा। शिवराज जी से कहना चाहता हूं टेलीविजन में जाकर मुंह बहुत चला लीजिए, लेकिन मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर होता है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की स्थिति यह है कि जिसके पास 50 एकड़ जमीन है, पैसा देकर गरीबी रेखा में अपना नाम जुड़वा लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+