सीएम की नाराजगी के बाद रैंक सुधरना थी, उल्टे 15 से 19 पर लुढ़क गया सागर
MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने बीते महीने सागर के अधिकारियों को फटकार लगात हुए सीएम हेल्पलाइन में स्थिति सुधारने और समस्याओं का संतोषजनक निराकर कराने के निर्देश दिए थे। सागर में बीते महीने की अपेक्ष एकदम से करीब 1000 हजार शिकायतें घट गईं, लेकिन इसके उलट न ग्रेड सुधरी, न रैंकिंग।

प्रदेश के मुखिया CM Shivraj Singh Chouhan ने आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन सेवा को प्रारंभ किया था। ताकि समय सीमा में लोगों के काम हो सकें। सीएम ने बीते 23 सितंबर को समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन के पेंडिंग प्रकरणों और रैंक को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्हांेंने अधिकारियों से कहा था कि इसकी सतत मॉनीटरिंग करें तथा रैंक सुधारी जाए। सागर में सीएम की इस हिदायत का उल्टा असर देखने को मिल रहा है। रैंक भी गिरी है तथा ग्रेड भी लुढ़क गया है। सागर बी ग्रेड के साथ 15 से 19 स्थान पर पहुंच गया है।
छतरपुर जिले की बेहतर स्थिति, प्रदेश में 5 वां स्थान
मप्र में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण व संतुष्टिपूर्वक निपटान के मामले में बुंदेलखंड को छतरपुर जिला सागर से बेहतर रहा है। इसका पूरे प्रदेश में 5 वां स्थान आया है। संभाग तो ठीक प्रदेशभर में छतरपुर जिला बेहतर काम कर रहा है। हालांकि पिछले महीने छतरपुर तीसरे नंबर पर रहा था। इस महीने वह भी दो पायदान नीचे लुढ़क गया।
सागर जिले में 1048 शिकायतें कम आईं
सागर की ग्रेड और रैंक ऐसे समय में नीचे गिर रही हैं, जब सीएम हेल्पलाइन के मामले में अगस्त के मुकाबले सितंबर में 1 हजार 48 शिकायतें कम आई हैं। प्रशासनिक जानकारी अनुसासर अगस्त महीने में 12 हजार 559 शिकायतें जिले भर से सामने आई थीं, जबकि सितंबर महीने में 11551 शिकायतें आई थीं। इस लिहाज से शिकायतों की संख्या करीब 1 हजार 48 घट गई थी। बावजूद इसके रैंक 4 पायदान नीचे खिसक गई।












Click it and Unblock the Notifications