मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर सीएम डॉ मोहन ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
मशहूर सिंगर और गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया। उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने पापा की मौत की खबर सोमवार की शाम को सार्वजनिक की।

पंकज उधास के निधन की खबर से पूरे संगीत जगत में सन्नाटा पसर गया है। पंकज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनीतिक जगत की कई मशहूर हस्तियों ने दुख व्यक्त करते हुए श्रृंद्धाजंजि अर्पित की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंकज उधास की मौत की खबर सुनकर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम डॉ मोहन ने लिखा
गजल गायक पंकज उधास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति है, देश ने एक स्वर साधक खो दिया है।
अपनी आवाज़ से आपने विश्व के असंख्य प्रशंसकों को आनंदित किया और गायन विधा को परिष्कृत किया।
बाबा श्री महाकाल जी से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें, उनके प्रशंसकों एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।ॐ शांति।।












Click it and Unblock the Notifications