मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़प

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ जिला जेल का है, जहां जेल में बंद कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली है।

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान जेल में हालात बेहद गंभीर बने रहे।

jail

जिला जेल में कैदी और अधिकारी आए आमने-सामने

मध्य प्रदेश के भोपाल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के फरार होने और एनकाउंटर की घटना के बाद हंगामा अभी थमा ही था। इस बीच प्रदेश की एक और जेल में हंगामे की खबर है।

नया मामला मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ जिला जेल का है, जहां जेल में बंद कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली है।

खबर है कि जेल में बंद कैदियों ने जेल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बीच-बचाव करने गए जेल अधिकारियों की उनसे झड़प हो गई। जेल प्रशासन को हालात काबू करने में खासी मसक्कत करनी पड़ी।

नाराज अधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

जेल में झड़प के बाद अधिकारी प्रशासन के रवैये से खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ न केवल नारेबाजी की, बल्किन उनके बर्ताव के चलते जेल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

फिलहाल साफ नहीं हुआ है कि आखिर टीकमगढ़ जिला जेल में कैदियों की नाराजगी की वजह क्या थी? आखिर कैदियों की जेल अधिकारियों के साथ झड़प की क्या वजहें रही? इसका पता नहीं चल सका है।

बता दें कि दिवाली की रात में भोपाल जेल से सिमी के 8 आतंकी फरार हो गए थे। बाद में इनका एनकाउंटर कर दिया गया। इस पूरे एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने सवाल उठा दिए। फिलहाल प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+