उज्जैन में जन आशीर्वाद यात्रा पर पत्थरबाजी मामले में दो हिरासत में, पूछताछ जारी

Recommended Video

    Madhya Pradesh Election:Shivraj Singh की Jan Ashirwad Yatra में पत्थरवाली साजिश| वनइंडिया हिंदी

    इंदौर। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोमवार शाम को पत्थरबाजी की गई थी। उज्जैन के महिदपुर में भाजपा नेताओं के काफिले पर पथराव के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था, दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो सामने आया है उसके मुताबिक निशाने पर बीजेपी विधायक थे। इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

    chief minister jan ashirwad yatra covay stone pelting case 2 arrested in ujjain

    बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार देर रात उज्जैन ज़िले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थी। इस काफिले में विधायक बहादुर सिंह चौहान भी शामिल थे। इस यात्रा को जगह जगह विरोध का सामना करना पड़ा। उन्ही में से किसी ने कल्लू खेड़ी गांव के पास काफिले पर पथराव कर दिया। उनके निशाने पर विधायक बहादुर सिंह चौहान की गाड़ी थी, लेकिन गाड़ी तब तक काफिले से आगे निकल चुकी थी तो लोगों ने पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी पर जमकर पथराव कर कांच फोड़ दिए। इसमें 2 पुलिस वाले घायल हो गए।

    हालांकि, हमला होने के बाद भी मुख्यमंत्री की यात्रा लगातार जारी रही। नागदा से रात में यात्रा खाचरौद पहुंची और मुख्यमंत्री ने नागदा में रात रुके और सुबह नागदा से भोपाल के लिए रवाना गए। इस हमले के बाद फिर से राजनीति गर्मा गई है क्योंकि मुख्यमंत्री के काफिले पर ये दूसरी बार हमला हुआ है। इसके पहले सिधी में मुख्यमंत्री के रथ पर पथराव करने के साथ ही काले झंडे दिखाए गए थे।

    पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को 2 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में राज्य गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि अभी तक ऐसा कोई तत्थ्य सामने नहीं आया है जिससे इनके कांग्रेस से जुड़े होने का शक हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+