मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं
भारत में हिंदू नव वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के पहले दिन मनाया जाता है जिसकी शुरूआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस उत्सव के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अपने-अपने नाम और रीति-रिवाज हैं। महाराष्ट्र में इसे "गुड़ी पड़वा" के रूप में मनाता है, दक्षिण भारत इसे "उगादी" या "पुथंडु" के रूप में और ओडिशा "महा विशुभ संक्रांति" के रूप में मनाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के नागरिकों को गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई दी है

मुख्यमंत्री ने हिंदू नव संवत्सर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा मध्य प्रदेश में विभिन्न संप्रदायों और पंथों को मानने वाले रहते है और प्रदेश के लोग सभी त्यौहार मिलकर मनाते हैं।
सीएम ने कहा ये त्यौहार सभी को जोड़ने और एकजुट करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा त्योहार पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के प्रारंभ होने के अवसर पर मनाए जाते हैं। गुड़ी पड़वा भी इन्हीं त्योहारों में से एक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार से विक्रम संवत 2081 की शुरूआत हो रही है। उन्होंने बताया इस बार संवत का नाम पिंगला है। उन्होंने बताया मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस साल के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत को स्थान दिया है।
सीएम ने ये भी जानकारी दी कि गुड़ी पड़वा पर्व और विक्रम संवत 2081 पिंगला पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications