Chhindwara Chunav Result 2024: भाजपा के बंटी विवेक साहू ने कमलनाथ के गढ़ को ढहा दिया, नकुलनाथ की हार
Chhindwara Lok sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा पर इस बार सबकी नजर है। दरअसल, यहां पर भाजपा ने चुनाव के दौरान जमकर प्रचार प्रसार किया था। यहां तक की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो भी किया गया। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबसे ज्यादा सभाएं यहां पर ली। इसी का नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
बता दे छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। कांग्रेस ने दूसरी बार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि भाजपा ने कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके बंटी विवेक साहू को प्रत्याशी बनाया। एमपी में मिशन 29 का टारगेट लेकर चली भाजपा के लिए छिंदवाड़ा ही शुरू से बड़ी सीट थी।

2019 के आम चुनाव में, कांग्रेस को मध्य प्रदेश में सिर्फ एक सीट मिली थी, जो कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में ही थी। इसके अतिरिक्त, बीजेपी ने 28 सीटों पर भारी जीत दर्ज की थी। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा चुनाव जीते हैं, लेकिन 2014 और 2019 में भी बीजेपी ने उन्हें हराया। बीजेपी ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को केवल एक बार, 1997 के उपचुनाव में जीता था। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां भी कांग्रेस का दबदबा मजबूत है। कमलनाथ विधायक हैं और उनके बेटे नकुलनाथ सांसद हैं, जिससे कांग्रेस का छिंदवाड़ा में बहुमत विस्तार मिलता है। इस बार, बीजेपी ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस को मुश्किल में डालने का प्रयास किया है।












Click it and Unblock the Notifications