VVPAT से निकल रही थीं BJP की स्लिप, कलेक्टर को नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश के अटेर विधानसभा में VVPT के प्रदर्शन में हुई लापरवाही के कारण राज्य सरकार ने भिंड के कलेक्टर इलैया राजा टी को आरोप पत्र दे दिया है। दरअसल, VVPAT के प्रदर्शन के दौरान जितनी भी मतदाता पर्ची निकली थी, उसमे से अधिकतर भाजपा के फेवर में थीं। इस मामले के मीडिया में फैलते ही आयोग ने रिपोर्ट मांगी। इस आधार पर सरकार से कहा कि वो कार्रवाई करे। सरकार ने कलेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है जिसके चलते आरोप पत्र जारी किया गया है।

ये था मामला

ये था मामला

बता दें कि राज्य के भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ की सीट पर 9 अप्रैल को उपचुनाव होने थे। उससे पहले उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने पहली बार इस्तेमाल हो रही वीवीपेट (वोटर वेरीफाइडट पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन का डेमो किया था। इस मशीन में बटन दबाने के बाद जिसको वोट दिया है, उस निशान की पर्ची भी निकलती है।

कमल के फूल की आई थी पर्ची

कमल के फूल की आई थी पर्ची

उस दौरान डेमो के लिए चुनाव अधिकारी ने ईवीएम में चार नंबर बटन दबाया था। बटन दबने के बाद वीवीपेट पर कमल के फूल की पर्ची आ गई। VVPAT से निकली पर्ची पर सत्यदेव पचौरी का नाम और कमल का फूल छपा था। फिर से कोई दूसरा बटन दबाया गया। इस पर भी कमल के फूल को वोट गया। तीसरी बार जब एक नंबर का बटन दबाया तो पंजा निकला।

दी थी जेल भेजने की धमकी

दी थी जेल भेजने की धमकी

मशीन ने एक बार नहीं कई बार गलती की, जिससे चुनाव अधिकारी भी हतप्रभ रह गईं। इस तरह सब के सामने मशीन की गड़बड़ी और सारे वोट भाजपा को जाने पर मामले को टालने की कोशिश करते हुए चुनाव अधिकारी ने कहा कि पंजे का निशान भी आ गया इसलिए इसकी खबर मत बनाना, नहीं तो जेल भेज दूंगी। जिस तरह से ईवीएम में चुनाव अधिकारी और मीडिया के सामने गड़बड़ी दिखी उसको लेकर कांग्रेस ने चुनावों में इसके इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+