MP Weather: अगले तीन दिनों तक MP के इन जिलों में बारिश की संभावना, ओलावृष्टि की भी चेतावनी
MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान का दौर लगातार जारी है। भोपाल समेत कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे।
छिंदवाड़ा जिले में रुक-रुक कर तेज बारिश हुई। वहीं, शिवपुरी में कई स्थानों पर ओले गिरे हैं। रतलाम, विदिशा, देवास और मंदसौर में भी पानी गिरा है। कुछ स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई।

राजधानी भोपाल में भी रविवार रात को शुरू हुई बरसात का दौर देर रात तक रुक-रुक कर अलग-अलग स्थानों में जारी रही।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण मौसम तंत्र और मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय है। इस कारण दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आ रही है। इस कारण प्रदेश में मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश की अधिकांश जिलों में हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान में स्थिरता देखने को मिली है। अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे मापा गया है।
इन जिलों का अधिकतम तापमान
एमपी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान नर्मदापुरम जिले में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खंडवा में 41.5, रायसेन में 40.8, रतलाम में 41 ,जबलपुर में 40.3, भोपाल में 40.4, ग्वालियर में 39.01, इंदौर में 39.01 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने बैतूल, देवास, मंदसौर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, सतना, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, सागर, मैहर और पांढुर्णा जिले में बारिश और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
येलो अलर्ट जारी किया गया
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़,खंडवा, शाहजहांपुर, आगर मालवा, नीमच, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, रायसेन, सीहोर, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, अलीराजपुर और भिंड जिला में बारिश और तेज आंधी तूफान ओलावृष्टि चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications