मध्य प्रदेश के सतना में होते-होते बचा देवघर जैसा रोपवे हादसा, खराब मौसम के बीच रूकी गई केबल कारें

भोपाल, मई 23। पिछले महीने झारखंड के देवघर जिले में हुए रोपवे हादसे को आप भूले नहीं होंगे, जहां पहाड़ी पर कई श्रद्धालु करीब 2 दिन तक फंसे रहे थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत भी हो गई थी। उस हादसे से अन्य राज्य की सरकारों ने सबक नहीं लिया, जिसका एक उदाहरण सोमवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले में देखने को मिला। सतना जिले के मैहर में मां शरदा शक्तिपीठ के दर्शन के लिए रोपवे से जा रहे श्रद्धालु उस वक्त गहरी मुश्किल में फंस गए , जब अचानक रोपवे रूक गई।

Recommended Video

    Satna Ropeway Accident: मैहर में आधे घंटे तक हवा में लटके रहे कई श्रद्धालु | वनइंडिया हिंदी
    Satna Ropeway

    प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई घटना

    बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई और केबल की तार बीच में रूक गई। इस दौरान कई श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए। यहां पर प्रशासन की लापरवाही की वजह से श्रद्धालुओं की जान मुसीबत में आ गई। दरअसल, मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद रोपवे को बंद नहीं किया गया था और इसके बाद पर्यटक बीच हवा में फंस गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग हवा में ही फंसे हुए हैं। बाद में ट्रॉली के जरिए उनका रेस्क्यू कर लोगों को बचाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+