MP में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, जालम सिंह, राजेंद्र शुक्ला और बिसेन के नाम पर चर्चा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल देर शाम राज्यपाल से अचानक मिलने पहुंचे। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट से विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। इसके अलावा राहुल लोधी या जालम सिंह पटेल के नाम में से किसी एक पर सहमति बन सकती है। बता दे खाली पदों के हिसाब से चार मंत्री बनाए जाने हैं।

वर्तमान सरकार में 30 मंत्री है जबकि कुल पद मुख्यमंत्री समेत 35 है। इस हिसाब से चार पद रिक्त हैं। हालांकि नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ महीने का वक्त मिलेगा। सीएम शिवराज ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद देर शाम राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में मंत्रियों की शपथ होगी। भाजपा इस विस्तार के जरिए विधानसभा चुनाव से पहले जातिगत समीकरण के साथ नाराज और असंतुष्टों को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। विंध्य से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

Cabinet may be expanded before elections in MP, discussion on names of Jalam Singh, Rajendra Shukla and Bisen

बीजेपी सूत्रों की मानी जाए तो हाल में ही जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा हुआ और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने फीडबैक दिया तो सामने आया कि मंत्रिमंडल विस्तार न होने से कई बड़े नेता पार्टी से नाराज है। इसी के बाद सप्ताह भर पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

कृष्णा गौर का नाम भी चर्चाओं में

ओबीसी वर्ग में लोधी समाज से राहुल लोधी और गौर समाज से कृष्णा गौर का नाम भी सामने आ रहा है। राहुल लोधी के साथ विधायक जालम सिंह पटेल का नाम है। एक नाम आदिवासी वर्ग से भी लाने की बात हो रही है। जल्द नाम पर सहमति बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+