Bus Accident: एमपी के पन्ना में बेकाबू यात्री बस पलटी, क्लीनर समेत दो यात्रियों की मौत, 20 घायल
Bus Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार क्लीनर सहित दो लोगो की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं।
दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची,जहां पर पुलिस ने घायलों को बस से निकालवा कर जिला अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा का शिकार यात्री बस बृजपुर से सतना को और जा रही थी। इसी दौरान वह करीब दस बजे पहाड़ीखेड़ा रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। और बड़ा हादसा हो गया।हादसे में मृतकों के शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया। वही घायलों में कुछ गंभीर घायल बताए जा रहे है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications