मध्य प्रदेशः केले के खेत में ले जाकर 6 बदमाशों ने मां-बेटी के साथ किया गैंगरेप, पिता को बना दिया था बंधक

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय मां और उसकी 12 साल की बेटी के साथ 6 बदमाशों ने अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप किया। यह दिल दहला देने वाली घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र के बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार की रात को घटी।

परिवार के मुखिया को बनाया बंधक

परिवार के मुखिया को बनाया बंधक

खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया कि जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार की रात को आए हथियाबंद बदमाशों ने परिवार के मुखिया को बंधक बनाया। इसके बाद उनकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 साल की बेटी को पास के केले के खेत में ले गए फिर मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया।

खेत में ले जाकर मां-बेटी से गैंगरेप

खेत में ले जाकर मां-बेटी से गैंगरेप

उन्होंने कहा कि बदमाश परिवार के पास से नगद राशि और मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं। सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

आरोपितों की तलाश में पुलिस

आरोपितों की तलाश में पुलिस

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है। सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है। शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+