Sagar: भतीजे की गाड़ी रोकने पर भाजपा के छुटभैये नेता की थाने में गुंडई, मंत्री का नाम लेकर सूबेदार को धमकाया
सागर, 7 सितंबर। मप्र के सागर में भाजपा के एक छुटभैये नेताजी ने भाई की बाइक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा रोककर दस्तावेज चेक करने को लेकर नेताजी ने थाने पहुुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। यहां तक तो ठीक भाजपा नेता ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा कि नवीन भट्ट माने मंत्री भूपेंद्र सिंह कहात हैं। जब मेरा नाम बताया था, तो गाड़ी छोड़ी क्यों नहीं?
Recommended Video

भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने मंगलवार को कटरा बाजार स्थित यातायात थाने में जमकर हंगामा करते हुए सूबेदार और यातायात पुलिसकर्मियों को हड़काने में गुरेज नहीं किया। उनके छोटे भाई के दुपहिया वाहन को कटरा बाजार में लगी चेकिंग के दौरान रोका गया था। लाइसेंस व दस्तावेज मांगे जाने पर उसने अपने चाचा नवीन भट्ट को फोन लगा दिया था। लेकिन पुलिसकर्मी ने फोन पर बात करने से इंकार कर दिया। इससे तिलमिलाए नेताजी जलबा दिखाने पहुंच गए। वे लोअर-टीशर्ट में ही थाने पहुंचे और थाने के अंदर ट्रेफिक पुलिसकर्मी को गाड़ी पकडने को लेकर चिल्लाने लगे। इतने में अंदर से एक एएसआई बाहर निकल आए तो नेताजी उसी से भिड़ गए। तेश में आकर जोर-जोर से चिल्लाने के दौरान नेताजी ने कहा कि जब भतीजे ने कहा था कि नवीन भट्ट की गाड़ी है तो छोड़ देना था, क्या पता नहीं कि नवीन भट्ट याने भूपेंद्र सिंह कहात हैं। आप लोग क्वापरेट करिए, तो सूबेदार ने कहा कि क्या आपका व्यवहार क्वापरेट करने लायक है।

पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाकर वायरल करा दिया
जब भाजपा नेता पुलिस थाने के अंदर बहसबाजी कर रहे थे, मंत्री का नाम लेकर सूबेदार और यातायातकर्मी को चमका रहे थे, उस दौरान किसी पुलिसकर्मी ने उनका वीडियो बना लिया था। इसकी जानकारी नवीन को भी थी, वे वीडियो में कह भी रहे हैं कि बनाओ वीडियो बनाओ! बाद में पुलिसकर्मियों ने खुद ही नेता की इस बद्तमीजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया।
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट












Click it and Unblock the Notifications