Sagar: भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं बागी, मोर्चा बनाने की तैयारियों में जुटे, चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी

सागर, सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव में सागर नगर निगम के 48 वार्डों में भाजपा के पार्षद पद के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे बागी नेताओं को पिछले दिनों पार्टी द्वारा छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। ऐसे निष्कासित बागी भाजपा नेताओं ने मंगलवार को बालाजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की। करीब तीन दर्जन से अधिक नेताओं की उपस्थिति में जल्द ही शहर में नया मोर्चा बनाए जाने की तैयारी शुरू की गई।

भाजपा से निष्कासित बागी अब नया मोर्चा बनाने की तैयारी में

उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव के दौरान 48 वार्डों से भाजपा के बागी निर्दलीय रूप में मैदान में उतरे थे, पिछले दिनों पार्टी ने करीब 50 कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया था। इन निष्कासित बागियों द्वारा बालाजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार, व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव जैन, राजकुमार टोंटे, पूर्व पार्षद शारदा कोरी, पूर्व पार्षद अखिलेश घोषी, ज्ञानमाला राजपूत, मीना पवन पटेल, तिलक नामदेव, रामेश्वर यादव, दीपक दुबे सहित तीन दर्जन से अधिक बागी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा से निष्कासित बागी अब नया मोर्चा बनाने की तैयारी में

बताया जाता है कि बैठक में नेताओं ने कहा कि उन्होने वर्षों भाजपा की सेवा की, लेकिन फिर भी टिकट के लायक नहीं समझा गया। एक बागी कार्यकर्ता का कहना था कि उन्होने भाजपा के खिलाफ काम नहीं किया, पार्टी के खिलाफ जाना होता तो कांगे्रस से चुनाव लड़ते। बैठक में मौजूद रहे कुछ बागी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर पार्टी उन्हें उसी सम्मान के साथ बुलाती है तो फिर भाजपा में वापस जाने की सोच सकते हैं। मुख्य रूप से इन बागी कार्यकर्ताओं की आपत्ति यह थी कि जो निर्दलीय जीत गया भाजपा ने उसे सम्मान सहित पार्टी में ले लिया जबकि वर्षों पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी। वहीं एक बागी भाजपा कार्यकर्ता का कहना था कि बैठक में सहमति बनी है कि हर रविवार को शहर के एक वार्ड में निर्दलीय मैदान में उतरे नेताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अगले रविवार को केशवगंज वार्ड में बैठक आयोजित की गई है। उक्त बागी भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि सभी 48 वार्डों में बैठक आयोजित कर निर्दलीय लड़े प्रत्याशी और आमजन की राय के बाद वृहद बैठक आयोजित कर नए निर्दलीय मोर्चे का गठन भी किया जा सकता है, जो संभवतः आगामी विस चुनाव में अपना निर्दलीय प्रत्याशी भी उतारेगा। इन बागी भाजपा नेताओं का दावा है कि 48 वार्डों में लड़े निर्दलीय उम्मीदवारों को 20 से 25 हजार मत मिले है यानी इतने जनसमर्थन का वह दावा अभी से कर रहे हैं। निष्कासित कार्यकर्ताओं के तेवरों से भाजपा में हलचल मची हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+